कोरिया/मनेन्द्रगढ़ शासकीय उचित मूल्य राशन की दुकान में pds मशीन खराब होने के कारण हितग्राहियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।
बतादे की कोरिया जिला में खाद्य विभाग द्वारा मौसम में आई तेजी को ध्यान में रखते हुए शासकीय उचित मूल्य की दुकानों के खोलने के समय मे परिवर्तन किया गया हो जो सुबह 7 बजे से 12 तक खुलनी है ।
वंही क्षेत्र में PDS मशीन खराब होने के कारण हितग्राहियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा जिससे धूप में उचित मूल्य की दुकानों में आकर मशीन खराब होने के कारण निराश होकर वापस लौटना पड़ा।
भारतीय जनतापार्टी महामंत्री संजय गुप्ता ने छत्तीसगढ़ की सरकार पर आरोप लगाते कहा कि सरकार की स्पस्ट नीति नही होने के कारण हितग्राहियों को वापस लौटना पड़ा रहा है और प्रशाशन द्वारा हितग्राहियों की सूद तक नही ली जा रही।
