Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

पिकअप लेकर फरार हुआ नाराज वाहन चालक पकड़ाया, पूर्व नौकर समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

कोरबा : CSIB पुलिस ने एक हफ्ते के अंदर पिकअप वाहन चोरी के मामले को सुलझा लिया गया है, पुलिस ने मध्यप्रदेश से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, मशरूका के नाम पर पुलिस को पिकअप नहीं मिला, लेकिन चारों पहिए हाथ लगे, और यह बताया जा रहा है कि डेढ़ महीने का वेतन नहीं मिलने से नाराज वाहन चालक ने कंपनी का पिकअप लेकर फरार हो गया है, पुलिस की गिरफ्त में खडे़े इन युवकों पर वाहन चोरी का आरोप है।



बता दे की मुख्य आरोपी दुर्गेश चौधरी टीपी नगर स्थिति आदित्य कंन्ट्रक्शन कंपनी में वाहन चालक था, पिछले कुछ दिनों दुर्गेश किसी काम से पीकप लेकर निकला था, लेकिन दुर्गेश पिकअप वहां लेकर वापस नहीं लौटा, कई दिन तक उसका पता नहीं चला तो कंपनी के द्वारा मामले की शिकायत CSIB पुलिस से की और पुलिस अपराध दर्ज कर मामले की तस्दीक में जुट गई।



तभी यह पता चला कि दुर्गेश मध्यप्रदेश में छिपा हुआ है, CSIB पुलिस टीम ने एमपी के अनुपपुर में दबिश देकर दुर्गेश समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, इस मामले में मजे की बात ये है कि पुलिस को चोरी का पिकअप बरामद नहीं हुआ, बल्कि वाहन के चारों पहिए पुलिस के हाथ लगे हैं. जी हां आरोपी दुर्गेश और उसके साथियों ने शातिराना अंदाज में पिकअप के सभी पार्ट अगल के बिक्री कर दी. पहियों का भी सौदा हो गया था. चक्के को खपा पाते उससे पहले ही पुलिस ने धर दबोचा।

Exit mobile version