पाटन विधानसभा के अंतर्गत आने वाले गांव ग्राम पंचायत पहांदा (अ) के हृदय स्थल बाजार चौक में फैला गंदगी
अम्लेश्वर/आपको दें की बाजार चौक पाहंदा गांव का हृदय स्थल है यहां सप्ताह में 2 दिन बाजार लगता है शुक्रवार मंगलवार के दिन यहां लोगों को आना जाना अधिक हो जाता है लोगों का कहना है की 15 दिन से बाजार चौक में कचरा का ढेर लगा हुआ है जिसे पंचायत के द्वारा अभी तक साफ नहीं कराया गया ।
बारिश होने से कचरा से बदबू आने लगती है जिससे आने जाने वाले एवं आसपास के लोग बदबू से परेशान रहते हैं लोगों का कहना है की बाजार चौक वार्ड उपसरपंच के क्षेत्र में आता है लेकिन पंचायत के द्वारा अभी तक इसे साफ नहीं कराया गया जो विचारणीय है।
पंचायत सचिव से भी जानकारी लेने पर बोला गया की अति शीघ्र एक-दो दिन में कचरा साफ करा दिया जाएगा लेकिन 15 दिन बीतने के बाद भी कचरा उक्त स्थान पर पड़ा हुआ है ऐसा लोगों का कहना है।
