बजट में युवाओं के लिए रोजगार स्वास्थ्य शिक्षा अधोसरंचना निर्माण व शुद्ध पेयजल के लिए 291 करोड़ का प्रावधान पालिकाध्यक्ष सोनकर ने अपने तीसरे बजट में 1 करोड़ से अधिक का लाभ बजट प्रस्तुत किया।
कुम्हारी/नगर पालिका परिषद कुम्हारी अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर ने बुधवार को साल 2022-23 का आम बजट पेश किया इस बजट में अध्यक्ष ने नगर के सभी वार्डों में विकास व सभी वर्ग के लोगों को साधने की कोशिश की है. बजट में सबसे अधिक अमृत मिशन योजना के तहत 95 करोड़ 74 की राशि का प्रावधान रखा गया है. अध्यक्ष ने नगर के युवाओं के लिए रोजगार मुहैया कराने के लिए कुशल एवं अकुशल 100 श्रमिक आपूर्ति कार्य हेतु निर्णय लिया गया।
बजट में प्रस्तावित अनुमानित आय व्यय का बजट चालू वित्तीय वर्ष के लिए 3 अरब 20 करोड़ 89 लाख 1 हजार रुपए का प्रावधान रखा गया। जो कि विगत वित्तीय वर्ष 2020-21 के बजट से लगभग दोगुना है। इस तरह निकाय की कुल आय 3 अरब 3 करोड़ 40 लाख 27 हजार 3 सौ 38 रुपये एवं कुल व्यय 3 अरब 20 करोड़ 89 लाख 1 हजार रुपए है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में 1करोड़ 31लाख 36 हजार 3 सौ 38 रुपये के लाभ का बजट प्रस्तुत किया गया। इस बजट में 10 से अधिक एजेंडों पर चर्चा किया गया। वही 43 नए कार्य है जिनकी लागत 291 करोड़ रुपये निर्धारित की गई।
बजट सत्र के दौरान विपक्ष के पार्षदों के द्वारा कुछ एजेंडों पर गंभीरता से बात रखी गई। तो कुछ ऐसे मुद्दे थे जिनमें पक्ष के पार्षदो ने भी नाराजगी जताई। सब्जी मंडी साईकिल स्टैंड पार्किंग वसूली प्रकिया पर पार्षद निश्चय वाजपेयी ने आपत्ति जताते हुए उन्होंने वसूली प्रकिया पर पारदर्शिता लाने की बात कही। पार्षद सुधाकर त्रिपाठी रागनी निषाद व राकेश कुर्रे ने नगर में सफ़ाई व्यवस्था व मच्छर के प्रकोप पर प्रकाश डालते हुए समाधान की बात कही। नेता प्रतिपक्ष लोकेश साहू ने भी वार्ड 24 में तालाब खुदाई व मलबा को लेकर लापरवाही का आरोप लगाया।
अपनी खबरों को प्रकाशित करने “छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़” के WhatsApp नंबर 940 641 4023 में पोस्ट जरूर करे ; कुम्हारी, जामुल, अहिवारा और धमधा में रिपोर्टर नियुक्त करना है। ..
यही नही उन्होंने जंजगिरी वार्ड में विकास कार्य व सफ़ाई व्यवस्था को लेकर अपेक्षित होने की बात कही। बजट के दौरान बजट पर पालिका अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर ने कहा कि किसी भी नवनिर्माण एवं उसकी बेहतरी के लिए जो कार्य किए जाते हैं वह सर्वथा नगर व जनहित में होता है । इसके बाद बजट में प्रस्तुत सभी एजेडों को सर्वसहमति से पारित कर दिया गया। बैठक में नगरपालिका अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर, उपाध्यक्ष के रवि कुमार, पार्षद मनहरण यादव, थानेश पटेल, महेश सोनकर, जानकी ध्रुव, नीतू रावते ओमनारायण वर्मा, प्रमोद चन्द्राकर, युजेन्द्र साहू, ललिता ध्रुव, सती यादव, शान्ति टण्डन, लता खैरवार, राकेश कुर्रे, विनोद कुमार बंजारे, प्रमोद सिंह राजपूत, रागिनी निषाद, लोकेश साहू, ओंकार मारकण्डेय, अरूणा साहू, कुमारी निषाद, निश्चय वाजपेयी, एल्डरमेन पवन अग्रवाल, विष्णु देवांगन, अशोक साहू, ललित राजपूत, उत्तम पटेला, विधायक प्रतिनिधि शीश बंसल, सांसद प्रतिनिधि मनोज वर्मा एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी जितेन्द्र कुशवाहा सहित निकाय के उपअभियंता, लेखापाल आरआई एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
●बजट में क्या कुछ है ख़ास जाने
● जिसमें सबसे अधिक अमृत मिशन योजन के तहत 95 करोड़ 74 लाख की राशि व्यय की जावेगी
● एसटीपी निर्माण हेतु 64 करोड़ की राशि का प्रावधान
● स्टेशन चौक से महामाया मंदिर मुख्य मार्ग के लिए 28 करोड़ 44 लाख रुपये खर्च किये जायेंगे
● सीसी रोड नाली पेवर ब्लॉक बाउंड्रीवाल शेड निर्माण आदि के लिए 24 करोड़ प्रावधान किया गया है।
● कुम्हारी में थोक सब्जी मंडी के लिए 23 करोड़ रुपये का भी प्रावधान किया गया है
● वार्ड 1 स्थित बड़ा तालाब सौंदर्यीकरण कार्य हेतु फेस 2 में लगभग 16 करोड़ की राशि का प्रावधान किया गया है।
● विभिन्न शासकीय स्कूलों में उन्नयन कार्य निर्माण एवं मरम्मत कार्य हेतु 2 करोड़ 60 लाख रुपये निर्धारित किया गया है।
●इनके अतिरिक्त छत्तीसगढ़ महतारी चौक निर्माण हेतु बजट में 10 लाख रुपए शामिल किया गया है।
● बजट में वार्ड क्रमांक 3 उद्यान के पास स्विमिंग पूल निर्माण हेतु प्रस्ताव को सभी सदस्यों ने मंजूरी दे दी जिसका लागत 20 करोड़ रुपये बजट में शामिल किया गया है।
● परसदा वार्ड में खेल मैदान निर्माण 50 लाख
● निकाय क्षेत्र अंतर्गत 6 स्थानों पर प्रवेशद्वार निर्माण 42 लाख
● मिशन क्लीन सिटी ठोस अपशिष्ट प्रबंधन 150 लाख
● ओवर हेड पानी टंकी निर्माण 122 लाख
● रामायण मंडली के कलाकारों के लिए नया वेश भूषा 1लाख भी शामिल है
● आदिवासी समाज भवन में विकास कार्य 10 लाख बजट में प्रावधान किए गए है।
