Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

पाटन विकास खंड के ग्राम नारधी मे चार दिवसीय रामलीला व दशहरा उत्सव का आयोजन संपन्न

चरोदा: पाटन विकास खंड के ग्राम नारधी मे चार दिवसीय रामलीला व दशहरा उत्सव का रावण दहन व भव्य आतिशबाजी के साथ समापन हुआ। विदित हो कि ग्राम नारधी मे 60 वर्षो से रामलीला व दशहरा उत्सव का शानदार आयोजन होता रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने कहा कि दशहरा उत्सव केवल रावण दहन का कार्यक्रम नहीं है बल्कि अपनें अंदर के दुर्गुणो को समाप्त करने का सन्देश देती है, शक्ति प्राप्त कर अहंकारी होने पर उसका अंत निश्चित है, असत्य कितना भी ताकतवर हो किन्तु जीत सत्य की होती है।

आज जबकि बहुत सारी रामलीला मंडलिया समाप्त हो चुकी है ऐसे समय में 60 वर्षों तक निरंतर रामलीला का मंचन होना ना केवल समिति के लिए बल्कि समस्त ग्राम वासियों के लिए गर्व का विषय है,और इस गौरवशाली परंपरा को बनाए रखने के लिए हम समस्त ग्रामवासी हमेशा सहयोग करने के लिए तत्पर रहेंगे।

कार्यक्रम में ग्राम के सरपंच व पाटन कांग्रेस के जोन प्रभारी ललित सिन्हा, उपसरपंच शारदा वर्मा, ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष पुरानीक बंछोर,भूलेश सिन्हा,भीखम साहू,रामलीला संचालन समिति के विशेष सदस्य डेरहा मानिकपुरी, ईश्वरी सिन्हा, मनबोधि वर्मा, भुनेश्वर साहू, शंकर निषाद, सांवत साहू, प्रीतम सिन्हा, हेमंत सिन्हा, अरविन्द पाल, लोमन साहू,यशवंत साहू, घनश्याम ठाकुर,शोभित सिन्हा, पूरन साहू, दीपेश साहू, गंगेश सिन्हा सोमू साहू,दुखित सिन्हा,एस कुमार सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Exit mobile version