Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

पाटन क्षेत्र के नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे बच्चों को उचित मार्गदर्शन के लिये …..निःशुल्क कोचिंग पाटन में

“नि: शुल्क नवोदय कोचिंग पाटन में”:-

विदित हो कि देश में सीबीएसई पाठ्यक्रम अंतर्गत शिक्षा के सबसे अच्छे परिणाम देने वाले शैक्षिक संस्थानों में जवाहर नवोदय विद्यालय समूहों के विद्यालयों ने अपनी श्रेष्ठता साबित किया है। जहां प्रतिभावान ग्रामीण-शहरी क्षेत्र व सभी वर्गों के बच्चे अपने प्रतिभा के बल पर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर प्रवेश लेते हैं, जहां शिक्षा-दीक्षा की इच्छा सभी पालकों की होती हैं।

नवोदय प्रवेश परीक्षा 2022 में कक्षा छठवीं हेतु वर्तमान में पांचवीं कक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थियों पात्र हैं तथा आनलाईन आवेदन जमा करने की तिथि पूर्व में 30नवम्बर था। जिसमें वृद्धि करते हुए आगामी 15दिसम्बर तक बढ़ा दिए हैं। तथा परीक्षा 30 अप्रैल 2022को आयोजित किए हैं।

पाटन क्षेत्र के नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे बच्चों को उचित मार्गदर्शन §अवसर उपलब्ध कराने व शिक्षा में बेहतरी के लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी आर जगदल्ले एवं बीआरसी खिलावन चोपड़िया के मंशानुरूप पालकों की सहमति के आधार पर बीआरसी भवन पाटन में सोमवार 6दिसम्बर से प्रत्येक दिवस शाम 4:30 से कोविड सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए शिक्षादूत सुनील छेदैया व अन्य उत्कृष्ट शिक्षकों के मार्गदर्शन में अवसर उपलब्ध कराने की जानकारी शिक्षादूत राजेन्द्र मारकण्डे ने दी है।

बता दें कि इसके पूर्व भी शासकीय प्राथमिक शाला सांवनी में पदस्थ उत्कृष्ट शिक्षक सुनील छेदैया के मार्गदर्शन में लगातार बच्चों का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय बोरई के लिए हुए हैं लेकिन कुछ समय से पाटन तहसील क्षेत्र से अन्य तहसील के मुकाबले कम बच्चों का चयन होना पाटन के शिक्षा स्तर पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है, ऐसे समय में उत्कृष्ट शिक्षकों के समूह द्वारा इस तरह का आयोजन पाटन क्षेत्र के बच्चों व पालकों के लिए सुनहरा अवसर है।

Exit mobile version