अखिल विश्व गायत्री परिवार शान्तिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री शक्तिपीठ भिलाई -3 में 4 से 8 जून सुबह 8 बजे से 10 बजे तक पांच दिवसीय बाल संस्कार समर कैम्प का आयोजन किया गया है। शिविर के प्रथम दिवस में 55 बच्चो की उपस्तिथि रही।
इस शिविर में बच्चो को जीवन जीने की कला , स्वस्थ रहने की कला , कहानी , गीत संगीत , योगासन , प्राणायाम एवं महापुरषों के प्रेरक प्रसंगों के माध्यम से बच्चो के शारीरिक एवं बौद्धिक विकास हेतु टिप्स बताए जाएंगे। साथ ही साथ बच्चो के बीच कई प्रतियोगिताएं का आयोजन भी होगा। जिसमे बच्चो को पुरस्कृत भी किया जायेगा।
खेल खेल में ही बच्चो को ज्ञान एवं संस्कार की बातें बताई जाएगी।
प्रथम दिवस में ही बच्चो का काफी उत्साह देखने को मिला । जिसे देखते हुए 5 दिन के शिविर के पश्चात में हर रविवार को बाल संस्कार शाला आरंभ किया जायेगा।
इस शिविर में आचार्य के रूप में श्रीमती रामेश्वरी साहू , यशवंत साहू, डागेश्वर साहू की उपस्तिथि रही । इस शिविर के सफल आयोजन के लिए बच्चो के पालक सहित शक्तिपीठ के कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।
