Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

पहंदा(अ)में 16 अप्रैल को श्री हनुमान जी के भव्य प्रकटोत्सव व हवन पूजन के पश्चात शोभायात्रा,प्रसादी भंडारा का आयोजन होगा।

आत्मीय धर्मप्रिय बंधुओ आप सभी को प्रसन्नता के साथ आमंत्रित कर रहे है इस वर्ष  ग्राम पहंदा(अ),तहसील-पाटन, जिला-दुर्ग(छत्तीसगढ़) में श्री हनुमानजी जी के प्रकटोत्सव के पावन पर्व पर भव्य श्रीरामकथा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

जिसमे छत्तीसगढ़ के अनेकों रामकथा के रसपान कराने वाली मंडलियों का समागम दिनांक 15 अप्रैल(शुक्रवार),व 16 अप्रैल शनिवार को होग।

16 अप्रैल को श्री हनुमानजी के भव्य प्रकटोत्सव व हवन पूजन के पश्चात शोभायात्रा,प्रसादी भंडारा का आयोजन होगा।

पश्चात रात्रि 10 बजे से छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध सांस्कृतिक कलाकार श्री दुष्यन्त हरमुख जी के संयोजन में संचालित छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम(रंग झरोखा)का आयोजन किया जाएगा।

अतः उक्त कार्यक्रमो में अपनी पवन उपस्तिथि प्रदान कर आतिथ्य स्वीकारे।
आयोजक-आदर्श मानस मंडली व समस्त ग्रामवाशी पहंदा(अ)

Exit mobile version