Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

परिवर्तन यात्रा के पहले ही यात्रा का विरोध , दो दर्जन से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार

किरीट भाई ठक्कर ,गरियाबंद। नगर में आज भाजपा की परिवर्तन यात्रा आयोजित है। इस परिवर्तन यात्रा में दो केंद्रीय मंत्रियों सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं व प्रदेश संगठन पदाधिकारी सम्मिलित हो रहे हैं।

किन्तु इस परिवर्तन यात्रा के पहले ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तिरंगा चौक पर काले झंडे दिखाकर यात्रा का विरोध किया। कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष आबिद ढेबर के नेतृत्व में 25 से अधिक युवा कार्यकर्ताओं ने भाजपा के 15 वर्षों के नान घोटाला सहित अन्य भ्रष्टाचार के मुद्दे पर परिवर्तन यात्रा का विरोध किया। पुलिस ने आबिद ढेबर सहित 25 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है।

Exit mobile version