अम्लेश्वर: नगर पालिका कुम्हारी अंतर्गत आने वाले ग्राम परसदा वार्ड नंबर 16 एवं 12 में भव्य गरबा डांडिया का आयोजन सर्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति के द्वारा किया गया है ।
आपको बता दें ग्राम परसदा के ह्रदय स्थल बाजार चौक में सर्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति के तत्वधान में मां दुर्गा की प्रतिमा विराजमान किया गया है जहां प्रतिदिन बच्चे, युवती एवं महिलाओं के द्वारा डांडिया गरबा नित्य किया जाता है जो आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
इस कार्यक्रम में समस्त ग्रामवासी विशेष रुप से सहयोग कर कार्यक्रम का आनंद उठा रहे हैं आयोजक समिति के सदस्यों का कहना है इस वर्ष उक्त कार्यक्रम का पहला वर्ष है आने वाले समय में इससे और बेहतर करने का प्रयास किया जाएगा जन समुदाय के सहयोग से यह कार्यक्रम सफल हो रहा है जिसके लिए समस्त ग्राम वासियों का हार्दिक आभार।
