Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

पति ने चंद पैसो के खातिर पत्नी को जलाया जिंदा, जाने पूरी वजह

पिथौरा : थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कौहाकुडा में पैसा नही है बोलने पर पत्नी को पेट्रोल से जला दिया , जिसकी शिकायत पुलिस ने दर्ज की गई है, यह ममता साहू ने पुलिस को बतायी कि ग्राम कौहाकुडा में रहती है घरेलु काम करती है।



बता दे की – रात्रि करीबन 11 बजे उसके पति लकेश्वर साहू उसके साथ झगडा विवाद कर जुआ खेलने के लिए पैसा मांगे पैसा नही बोलने पर आज तुझे जान से मार दूंगा कहकर नियत से उसके कमरा में आकर गिलास में पेट्रोल लाकर उसके पीठ में डालकर माचिस मार दिया। जिन्दा आग के हवाले कर दिया और उसकी मौत हो गई।



जानकारी के मुताबिक यह उसका विवाह वर्ष 2019 में ग्राम कौहाकुडा के लकेश्वर साहू के साथ सामाजिक रीति रिवाज से संपन्न हुआ उसका पति शराब पीने का आदी है शादी के बाद से ही छोटी छोटी बातों को लेकर गाली गलौच लड़ाई झगडा करते रहता है।



जिससे उसका पीठ पूरी तरह से जल गया है वह बचाव बचाव करके चिल्लाई तो उसकी बड़ी सास कुंती साहू, जेठानी ओमबाई दौडते हुए आकर आग को बुझाये है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 307-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

Exit mobile version