Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

पति ने की पत्नी की दर्दनाक हत्या, हुआ था घरेलू विवा, आरोपी हुआ गिरफ्तार

जगदलपुर : थाना क्षेत्र बता दे की घरेलू विवाद चलते युवक ने अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से गला काट दिया, आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिस कुल्हाड़ी से युवक ने पत्नी की हत्या कर दी थी उसे भी पुलिस ने बरामद कर लिया गया  है। बताया जा रहा है कि आज आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मामला जिले के करपावंड थाना क्षेत्र का है।

बता दे की धनपुर जामगुड़ा पारा में रहने वाला हेमराज यादव 10 साल के पहले मंगलदई के साथ शादी किया था। शादी के बाद से ही दोनों के बीच किसी न किसी बात को लेकर घरेलू विवाद होता रहता था। युवक अपनी पत्नी की पिटाई भी करता था। मंगलवार को भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इतने में गुस्से में युवक ने घर में रखे कुल्हाड़ी से पत्नी का गला काट दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार जिस समय दोनों के बीच यह विवाद हुआ था उस वक्त घर में पति-पत्नी के अलावा और कोई नहीं था। हत्या कर युवक फरार हो गया था। हत्या की जानकारी पड़ोस में रहने वाली महिला ने मृतिका के पिता को दी। मौके पर पहुंचे मृतिका के पिता ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे जवानों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल रवाना कर दिया गया था। वहीं पुलिस ने चंद घंटों में ही आरोपी का पता लगाकर गिरफ्तार कर लिया। जिसे बुधवार को सलाखों के पीछे भेज दिया गया।

Exit mobile version