Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

पति के मारपी से परेशान पत्नी की आत्महत्या, पुलिस ने किया पति को गिरफ्तार

रायगढ़ : थाना क्षेत्र का सनसनी मामला पति ने गाली गलौच और मारने पीटने की धमकी से इतनी परेशान हो गई थी उसकी पत्नी कि उसने अपने 03 माह के बच्चे की बिना परवाह किये उसकी पत्नी ने फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली, पुलिस ने अपराध को गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक एवं SDOP के मार्गदर्शन पर लैलूंगा पुलिस द्वारा आरोपी कुवारूलाल नगेशिया युवक को आत्महत्या के लिये उत्प्रेरित करने के जुर्म में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है ।



बता दे की दिनांक 13 मार्च को थाना क्षेत्र लैलूंगा में ग्राम ग्राम गहनाझरिया रक्सेलखोल बुधमती नगेशिया पति कुवारू लाल नगेशिया उम्र 21 साल द्वारा अपने घर कमरे में फांसी लगाकर फौत हो जाने की रिपोर्ट उसके परिजनों द्वारा दर्ज कराया गया था । मृतिका नव विवाहिता होने पर शव पंचनामा कार्यवाही कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तहसीलदार लैलूंगा द्वारा किया गया। मर्ग जांच दौरान मृतिका बुधमती नगेशिया की मां पुण्यवती कालो, मृतिका के बडे बताये है कि दमाद कुवारूलाल नगेशिया पिता पुनऊ नगेशिया (उम्र 24 वर्ष) लडाई झगडा मारपीट करने का धमकी देकर परेशान करता था।



जानकारी के मुताबिक मृतिका के वारिशान बताया गया कि दिसम्बर 2021 को बुधमती को बेटा हुआ है, करीब एक माह बाद बेटे के शरीर में फोडे (आलची) होने पर बुधमती अपने बेटे को ओड़िशा लेकर गई थी, जहां देशी एवं अस्पताल में ईलाज कराई । इस बीच कुवारूलाल नगेशिया, बुधमती को घर आयेगी को मारूंगा, पीटूंगा कहकर धमकी देता था । दिनांक 13.03.2022 को बुधमती अपने मां के साथ घर आयी थी । उसके मां के जाने के बाद बुधमति नगेशिया करीब 10/00 बजे घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की है।



जानकारी के अनुसार डाक्टर द्वारा मृतिका की मौत फांसी लगाकर आत्महत्या करने से होना लेख किए है। मृतिका बुधमती नगेशिया नवविवाहिता थी। विवाह हुये एक वर्ष हुआ था जो कुवारूलाल नगेशिया के द्वारा आत्महत्या के लिये उत्प्रेरित करने का अपराध धारा 306 ताहि का घटित करना पाये जाने से आज दिनांक 29.03.2022 को आरोपी कुवारूलाल नगेशिया के विरूद्ध अपराध कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

Exit mobile version