Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

पंडित युवराज पाण्डेय के साथ दुर्व्यवहार पर विभिन्न संस्थाओं में आक्रोश ओडिशा पुलिस के कानून व्यवस्था पर उठ रहा सवाल

✍️छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ जिला संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद 

 

छत्तीसगढ़- ओडिशा सीमा से लगे कालाहांडी जिला के कई गावों में डकैती के बाद लोगों में भारी दहसत का माहौल है!जिसके कारण लोग अपने-अपने गांवों में रतजगा कर रहे हैं!और चाकू छूरी लेकर नशे के हालत में आने जाने वाले राहगीरों को रास्ते में रोककर कर गांव की सुरक्षा कर रहे हैं!जिनके लपेटे में गत दिनों छत्तीसगढ़ अमलीपदर के सुप्रसिद्ध भागवतकार,कथावाचक आचार्य रामानुज युवराज पाण्डेय जी आ गये!वे अपने कुछेक अनुयाईयों के साथ श्री जगन्नाथपुरी धाम के यात्रा में अपने मोटरसाइकिल से निकले थे!ज्ञात हो कि आचार्य जी प्रत्येक वर्ष श्रावण मास के अवसर पर महाप्रभु के दर्शन में जाते हैं!उनके यात्रा के दरमियान ओडिशा के धरमगढ थाना क्षेत्र के अन्तर्गत आनेवाले ग्राम काशीबहाल में पहुचते ही वहाँ पर कुछ शराबी तत्व के लोगों ने उन्हें चोर-चोर कहकर चारों तरफ़ से घेर लिया और अपमान भरे अनेक शब्दों से बदसलूकी की और दुर्व्यवहार किया!उक्त घटना की खबर मिलते ही छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिला,ब्लाकों के धार्मिक संकीर्तन,जसगीत मंडलियों, शिक्षा परिषदों, संस्थानों एवं साहित्यिक परिषदों के पदाधिकारियों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है!उन्होंने उक्त घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि साधू संतों का अपमान बर्दाश्त नही किया जायेगा,इस घटना से उनके धार्मिक आस्था पर गहरा ठेस पहुंचा है!पुलिस प्रशासन से दोषियों पर शीघ्र अतिशीघ्र कार्यवाही की मांग किया है! इतना ही नही बल्कि ओडिशा पुलिस प्रशासन के लचर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि क्यों ओडिशा पुलिस ने डकैतों को पकड़ने समुचित व्यवस्था नही कर पायी!जिसके कारण ग्रामीणों को चाकू,छुरी और हथियार बंद होकर नशे के हालत में रतजगा करना पड़ रहा है!जिनके गलतियों के कारण साधू संतों,कांवरियों और आने जाने वाले,बेकसूर राहगीरों को प्रताड़ित होकर परेशान होना पड़ रहा है!ओडिशा पुलिस को इस मामले में शीघ्र संज्ञान लेना चाहिए,कि नशापान करने वाले कैसे सरेआम कानून को अपने हाथ में लेकर घुम रहे हैं!आचार्य युवराज पाण्डेय से हुए उक्त घटना की कड़ी निंदा करने वाले संस्थाओं व पदाधिकारियों में प्रमुखरूप से मुन्नालाल देवदास,

जिलाध्यक्ष हिन्दी साहित्य भारती गरियाबंद,प्यारेलाल दूबे वरिष्ठ मानस टीकाकार आदर्श रामायण मंडली अमलीपदर, उमेश श्रीवास जिलाध्यक्ष राज्य एवं राष्ट्रीय अवार्डी टीचर फोरम गरियाबंद, श्रवण कुमार साहू तुलसी के राम मानस मंडली सुन्दरकेरा राजिम गौरीशंकर सिरफिरा विश्व हिन्दू परिषद देवभोग,वीरेंद्र साहू वरिष्ठ साहित्यकार एवं मानस टीकाकार,विनोद गोयल”अश्क़ बस्तरी”संयोजक रत्नांचल जिला साहित्य परिषद गरियाबंद, प्रेमराव वाघे आदर्श रामायण मंडली अमलीपदर,केशरी खरसैल संचालक कला संकीर्तन मंडली एवं छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन मैनपुर,अवतार सिन्हा अध्यक्ष मां शारदा जयगीत मंडली अमलीपदर, पदुराम यादव संचालक बोलबम कांवरिया समिति परिक्षेत्र कांदाडोंगर,सर्व सेन समाज परिक्षेत्र कांदाडोंगर,आदि शामिल हैं!

Exit mobile version