Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

नेशनल हाईवे कुम्हारी में लोग जान को जोखिम में डालकर करते हैं आवागमन

कुम्हारी: नेशनल हाईवे कुम्हारी मे निर्माणाधीन ओवर ब्रिज का काम आज तक है अधूरा साल भर पहले एक साइड का खोला गया है रास्ता।

 

आपको बता दें नेशनल हाईवे कुम्हारी ओवर  ब्रिज का काम लगभग साल भर से धीमी गति से कार्य हो रहा है अभी तक एक ही साइड का खोला गया है रास्ता उक्त हाईवे  दुर्ग से रायपुर का अत्यधिक व्यस्ततम मार्ग है इस मार्ग में रोज जाम की स्थिति बनी रहती है वही रोड का भी हालत खराब है डामरीकरण उखड़ चुका है  सामने दीपावली का त्यौहार है जिसमें लोगों का आना जाना और बढ़ जाता है ऐसे में नेशनल हाईवे में इस तरह का जाम होना दुर्घटना को आमंत्रित करता है।

किसी भी प्रकार की उक्त स्थान का मरम्मत अभी तक नहीं किया गया है जिससे आवागमन में अत्यधिक परेशानियों का सामना आम नागरिकों को करना पड़ रहा है। वही ब्रिज से लगभग 1 किलोमीटर की दूरी पर टोल प्लाजा है जहां रोड मेंटेनेंस के नाम पर लोग टैक्स चूका कर अपना वाहन आगे बढ़ाते हैं।

Exit mobile version