नासिक में आयोजित नेशनल फेसिंग प्रतियोगिता में सेजस जजंगिरी के छात्र लाभेश का चयन
कुम्हारी। स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल जंजगीरी से कक्षा 5 वीं का छात्र लाभेश गुप्ता पिता सेठ करोड़ीमल गुप्ता, 5 अगस्त से 8 अगस्त के मध्य होने वाले नेशनल फेंसिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए नासिक जा रहा है।
इस मौके पर बच्चे की सफलता की कामना करते हुए संस्था प्रमुख श्रीमती मिनी गोपीनाथन एवं प्रधान पाठिका श्रीमती वसुंधरा एवं कक्षा शिक्षिका श्रीमती अनामिका एवं संस्था के समस्त शिक्षकों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।
