” नींव अधिगम संवर्धन कार्यक्रम अंतर्गत भाषाई कौशल विकास पर हुआ जिला स्रोत समूह का दो दिवसीय प्रशिक्षण ”
राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवम प्रशिक्षण परिषद रायपुर एवं लैंग्वेज एण्ड लर्निंग फाउंडेशन के साझा प्रयास से पाटन विकासखंड में संचालित *नींव अधिगम संवर्धन कार्यक्रम* के तहत प्राथमिक भाषा शिक्षकों के शिक्षण कौशल को विकसित करने के लिए पाटन के जिला स्रोत समूह (DRG) का दो दिवसीय प्रशिक्षण विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री टी आर जगदले एवं विकासखंड स्रोत केन्द्र समन्यवयक श्री खिलावन चौपड़िया के सहयोग व मार्गदर्शन में सम्पन्न किया गया।
जिसमें मुख्य रूप से स्कुल बन्द के दौरान हुए बच्चों के लर्निंग लास को दूर करने, असर का रिपोर्ट और बच्चों के अधिगम स्तर को ध्यान में रखते हुए उनके लिए आगामी माह के लिए कार्य योजना तैयार करने के साथ बच्चों में बुनियादी भाषाई कौशल को विकसित करने के लिए चार खंडीय रूपरेखा ध्वनि चेतना, डिकोडिंग, पढ़ना व लिखना पर विशेष योजना बनाकर बातचीत की गई। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर के रुप मे हलधर साहू,राघवेंद्र साहू,जिला समन्वयक के रूप में हेमन्त साहू जी और प्रशिक्षण समन्वयक के रूप में निधि काजी, स्नेहा प्रधान के साथ ललित कुमार बिजौरा, मधुसूदन नेवेन्द्र, खिलेश वर्मा,विरेंद्र साहू, रेणुका वर्मा और ममता साहू जी ने पूरी तन्मयता के साथ प्रशिक्षण में भाग लिए और आगे शिक्षक प्रशिक्षण में पूरी सहयोग प्रदान करेंगे ।
दो दिवसीय प्रशिक्षण में चार खण्डिय संतुलित भाषा शिक्षण पद्धति — मौखिक भाषा विकास , डिकोडिंग , पठन , लेखन पर बच्चों के साथ कैसे कार्य करना है पूरे विस्तार से बताया गया तथा शिक्षकों को भाषा शिक्षण विकास के लिए कैसे कार्य करना है उसके लिए रणनीति बनाई गई । दो दिवसीय ” नींव अधिगम संवर्धन कार्यक्रम ” अंतर्गत भाषाई कौशल विकास पर आधारित प्रशिक्षण में प्रशिक्षित जिला स्रोत समूह (DRG ) सदस्य प्राथमिक भाषा शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे ।
