Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

निपूर्ण भारत के तहत शिक्षकों का हुआ प्रशिक्षण

✍️छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ जिला संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद 

गरियाबंद-छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत निपुण भारत योजना एफ एल एन प्रशिक्षण मेगा संकुल केंद्र मूड़ागांव में आयोजित हुआ । इस प्रशिक्षण के द्वारा छात्रों में सर्वांगीण विकास हेतु सुनना बोलना पढ़ना लिखना कौशलों का विकास करना प्रमुख रहा। साथ ही बुनियादी शिक्षा पर जोर देते हुए गीत कविता के माध्यम से पाठ्यक्रम को रोचक बनाते हुए अध्यापन कार्य किया जाना है। निपुण भारत योजना के तहत विकास खंड मैनपुर के सभी मेगा संकुलों में एफ एल एन प्रशिक्षण संचालित हो रहा है इसी के तहत हाई स्कूल बिरीघाट में संकुल केंद्र मुड़ागांव ,पदमपुर और मुडगेलमाल के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।उक्त प्रशिक्षण में मेंटर के रूप में लक्ष्मीकांत दुबे,उपेंद्र साहू , उत्तम प्रधान प्रभात मांझी,भगवान सिंह जगत,अरविंद चक्रधारी ,अवतार सिन्हा द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।साथ ही प्रशिक्षण में संकुल समन्वयक नरेंद्र दीवान,भूषण पांडे ,भानुप्रताप सिंह राठौर शिक्षक सदन राम मांझी,नीलांबर सुरेश,कमल मांझी,शिवगंगा राम भगत ,भवन सिंह यादव,लालेंद्र सिंह कोमर्रा,अजय सिन्हा,नंदकुमार सोनकर, मधुराम झाकर, खगेश्वर मांझी ,कल्याण देवांगन,नेहरू लाल चिंदा,नीलांबर जगत,गिरधारी लाल नागेश उपस्थित रहे।

Exit mobile version