Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

नशेड़ी ने बकरे की जगह कांट दी इंसान की गर्दन, हुई मौत

यल्लमा मंदिर में चलापथी दे रहा था जानवरों की बलि, 35 साल का सुरेश बलि के दौरान पकड़े हुए था बकरे को ,तभी अचानक चलापथी ने बकरे की जगह सुरेश की गर्दन काट दी

चित्तूर– आंध्र प्रदेश के चित्तूर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां नशे में धुत एक युवक ने बकरे की जगह उसे पकड़ने वाले आदमी की गर्दन काट दी. अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।



मामला चित्तूर के वलसापल्ले का है. संक्रांति के अवसर पर यहां यल्लमा मंदिर में बलि का आयोजन किया गया था. आरोपी चलापथी जानवरों की बलि दे रहा था. 35 साल का सुरेश बलि के दौरान बकरे को पकड़े हुए था. तभी अचानक चलापथी ने बकरे की जगह सुरेश की गर्दन काट दी।


पुलिस के मुताबिक चलापथी नशे में था. उसने बकरे की जगह हथियार सुरेश की गर्दन पर मार दिया. घायल अवस्था में उसे नजदीकि मदनपल्ले के सरकारी अस्पताल ले जाया गया. यहां डॉक्टरों ने सुरेश को मृत घोषित कर दिया. चलापथी को पुलिस ने मौके से पकड़ लिया है।
Exit mobile version