Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

नर्सिंग हॉस्टल के झाड़ियों में मिला शव, मचा हड़कंप जाँच में जुटी पुलिस

जगदलपुर : सुबह 40 साल के एक व्यक्ति का शव मिला। शहर के पुराने नर्सिंग हॉस्टल के झाड़ियों के पास से शव पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि लाश लगभग 3 से 4 दिन पुरानी है। मृत व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो सकी है। यह आत्महत्या है या फिर हत्या कर शव फेंका गया है फिलहाल पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है। मामला बोधगाट थाना क्षेत्र का है।



जानकारी के मुताबिक, शहर के शांति नगर वार्ड में दंतेश्वरी कन्या महाविद्यालय के सामने पुराने नर्सिंग हॉस्टल परिसर में शव मिला है। यह हॉस्टल अभी खाली है यहां कोई नहीं रहता। बताया जा रहा है कि पिछले 2 दिनों से हॉस्टल परिसर के अंदर से लगातार बदबू आ रही थी। वहीं आस-पास के लोगों ने जब जाकर देखा तो झाड़ियों में शव पड़ा मिला।



जिसके बाद इलाके के लोगों ने इसकी सूचना वार्ड के पार्षद को दी। पार्षद ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही मौके पर बोधघाट थाना के जवान पहुंच गए। जिन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है। थाना प्रभारी लालजी सिन्हा ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। लाश के पास से कपड़े भी मिले हैं। यह हत्या है या आत्महत्या या फिर किसी अन्य कारण से मौत हुई है पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

Exit mobile version