मनरेगा अधिकारी कर्मचारी रोज़गार सहायक संघ द्वारा दुर्ग में जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन; 4 माह से वेतन नही मिलने से सभी का आर्थिक स्थित है बहुत गम्भीर
संतोष कुमार/नरवा,गरुवा घुरूवा अऊ बारी, तनखा बर तरस गे मनरेगा कर्मचारी, जी हां जहा सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को ग्रामीणों तक पहुंचा कर ग्रामीणों को लाभ पहुँचाया आज उन्ही कर्मचारियों को परिवार सहित भूखे रहने की नौबत आ गई है . इस दयनीय दशा को दिखाने व सरकार को कुम्भकर्णीय नींद से जगाने मनरेगा अधिकारी कर्मचारी रोज़गार सहायक संघ के संयुक्त प्रांतीय आव्हान पर दुर्ग में जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन रैली निकाल कर अपनी समस्याओं और मांगो से जिला कलेक्टर के माध्यम से अवगत कराया गया। मनरेगा अधिकारी कर्मचारियों व रोजगार सहायकों ने विगत 4 माह से वेतन नही मिलने से सभी का आर्थिक स्थित बहुत गम्भीर हो चुका है।
बतादे की गांव गांव में मनरेगा अन्तर्गत लोगो को रोजगार उपलब्ध कराने वाले अधिकारी कर्मचारि को 4 महीने से वेतन के लिए तरसना पढ़ गया है।सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नरवा,गरुवा,घुरवा बारी को जमीनी स्तर पर लोगो तक पहुंचाने वाले अधिकारी कर्मचारि व रोज़गार सहायक विगत 16 साल से संविदा में कार्यरत है।जिनको नियमित करने का वादा सरकार बनने से पहले कियॉ गया था परंतु आज तीन साल से अधिक समय गुजर जाने के बाद भी सरकार कोई सुध नही ले रही है।
रोज़गार सहायकों ने बताया की वरन विगत वर्षों से समय पर वेतन तक नही मिल पा रहा है। जबकि भीषण कोरोना काल मे जब सभी कार्यालय बन्द पड़े थे तब मनरेगा के अधिकारी कर्मचारी रोज़गार सहायक गांव गांव में लोगो को रोजगार उपलब्ध लाकड़ाऊन में लोगो के जीवन यापन का जतन करने काम चला रहे थे।इतना ही नही कोरोना वॉरीअर के रूप में काम कर रहे थे।
अभी तो आगाज है मागे पूरी नही होने पर उग्र आंदोलन को होंगे बाध्य
छग रोजगार सहायक संघ पूर्व अध्यक्ष संतोष सोनवानी ने सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुवे बताया कि विपक्ष के रूप में समर्थन करने वाले आज सरकार में आते ही अपने वादे से मुकर रहे है।हमे उग्र आंदोलन को बाध्य किया जा रहा है। सभी रोजगार सहायक अब अपना दैनिक खर्च चलाने अपने epf फण्ड का उपयोग कर रहे है।साल 2016 में उग्र आंदोनल का समर्थन करते हुवे अभी जो सरकार के प्रतिनधि है वे नियमित करने और वेतनमान निर्धारण की बात कही थी।
वेतनमान निर्धारण कर नियमित करे सरकार
पाटन ब्लॉक अध्यक्ष संजय सोनवानी ने अपने उदबोधन में राज्य सरकार से अपील करते हुवे कहा कि प्रदेश के संवेदन शील मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी से निवेदन है कि मनरेगा अधिकारी कर्मचारी रोजगार सहायकों को अतिशिघ्र नियमित करे इनके नियमितीकरण में राज्य सरकार को कोई वित्तीय भार नही आएगा।
इस धरना रैली में प्रमुख रूप से जिला संरक्षक अरदीप ढिढि,जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध ताम्रकर,कार्यकारी अध्यक्ष गौरव मिश्रा,डालिमलता नाग, भूपेंद्र देवांगन,उपाध्यक्ष असिन अनमोल,रीता चांटे, जीवेश साहू,सचिव प्रदीप सोनवानी,कोषाध्यक्ष गोपी सोनी मीडिया प्रभारी विकास दल्लीवार रोजगार सहायक संघ के पूर्व अध्यक्ष संतोष सोनवानी,पाटन ब्लॉक अध्यक्ष संजय सोनवानी, ललिता वर्मा उपाध्यक्ष,सचिव क्रांति साहू जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिन्हा,चोवाराम नेताम,कुसमा बांधे,संजय ठाकुर, धमधा ब्लॉक कृष्ना साहू ,प्रीत साहू,राजेश गायकवाड़,दुर्ग ब्लॉक मनोज राजपूत,उजियाला टंडन,सतरूपा देशमुख, सहित अधिकारी कर्मचारी रोज़गार सहायक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
