Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

नगर पालिका परिषद कुम्हारी में बेहतर अधोसंरचना तैयार करने के लिए निविदा कार्यों में लाई जाएगी तेजी

पाइपलाइन को न पहुंचे क्षति इसलिए ब्लूप्रिंट के आधार पर हो नाली का निर्माणः कलेक्टर

– पुलगांव से नेहरू नगर चौक तक सड़क,नाली निर्माण और पौधारोपण द्वारा होगा कायाकल्प

– बड़ा तालाब के आर्क ब्रिज को दी जाएगी प्राथमिकता ताकि तालाब के पीछे के क्षेत्रवासी का आवागमन हो सुगम

– नगर पालिका परिषद कुम्हारी में बेहतर अधोसंरचना तैयार करने के लिए निविदा कार्यों में लाई जाएगी तेजी

दुर्ग 12 अक्टूबर 2022/कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने आज पुलगांव चौक से नेहरु नगर चौक तक नगर निगम व पीडब्लूडी के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। शीघ्र ही दोनों चौक के बीच का कायाकल्प होने वाला है। मार्ग के कनेक्ंिटग प्वाइंट का भी जिर्णोद्धार किया जाएगा। कलेक्टर ने ब्लूप्रिंट का सहारा लेते हुए सड़क के किनारे नालियों का निर्माण करने का सलाह दिये ताकि नाली निर्माण के दौरान घरों में सप्लाई होने वाले पाइपलाइन प्रभावित न हो। उन्होंने सड़क के दोनों किनारों पर प्लांटेशन कराने के लिए कहा ताकि वायु प्रदूषण के प्रभाव को कम किया जा सके। इसके अलावा उन्होंने पुलगांव चौक में स्थित मिनीमाता की मूर्ति को सड़क के किनारें स्ािापित करने के लिए कहा है ताकि यातायात को बेहतर बनाया जा सके।
कलेक्टर कुम्हारी के बड़ा तालाब भी पहुंचे थे जहां उन्होंने वहां चल रहे कार्य का प्रगति का जायजा लिया।कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदार को कार्य में तेजी लाने की हिदायत दी और बड़ा तालाब परिसर के़े पीछे के बस्तियों में रहने वाले क्षेत्रवासियों कि सुविधा की दृष्टिकोण से बनने वाले आर्क ब्रिज को जल्द पूर्ण करने के लिए कहा ताकि उनका आवागमन बिना किसी व्यवधान के सुनिश्चित हो सके। उन्होंने फूड कियोस्क के लिए भी अपने इनपुट दिए और सभी कार्यों को लेंडस्केपिंग के आधार पर कराने के लिए कहा।
इसके अलावा कलेक्टर नगर पालिका परिषद कुम्हारी भी पहुंचे थे जहां उन्होंने सीएमओ, अभियंता और आरआई के साथ विकास कार्यों को लेकर बैठक ली। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निविदा से संबंधित कार्यों में तेजी लाने के लिए कहा ताकि अधोसंरचना के कार्यों को तीव्र गति से किया जा सके और क्षेत्रवासियों को एक बेहतर इंफ्रास्ट्राचर जो कि उनकी सुविधाओं में विस्तार करें मुहैया कराया जा सके।

 

Exit mobile version