Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के संचालन समिति के शपथ ग्रहण समारोह 16 जनवरी को मुख्यमंत्री होंगे शामिल

पाटन विधानसभा अंतर्गत आने वाले नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में संचालन समिति का शपथ ग्रहण एवं भूमि पूजन कार्यक्रम 16 जनवरी को रखा गया है।

आपको बता दें कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री भूपेश बघेल जी होंगे ,कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय डॉ शिवकुमार डहरिया नगरी प्रशासन मंत्री ,विशेष अतिथि के रूप में राकेश ठाकुर जी संचालक अपेक्स बैंक, मोनू साहू जी अमलेश्वर के युवा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य ,महेंद्र वर्मा जी अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन ,संजय यादव जी अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन होंगे ।

वही कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सतीश यादव सहित पालिका के कर्मचारी अधिकारी गण उपस्थित रहेंगे।

Exit mobile version