Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

नगर पालिका कुम्हारी के जनप्रतिनिधि एक दिवसीय विधानसभा भ्रमण पर गए, देखिए कुछ तस्वीर सिर्फ छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ पर

कुम्हारी : पाटन विधानसभा अंतर्गत आने वाले नगर पालिका परिषद कुम्हारी के अध्यक्ष पार्षदों व एल्डरमैन और जनप्रतिनिधि युवा कार्यकर्ता विधानसभा भवन के उद्देश्य से 21 मार्च को रायपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विधानसभा में भ्रमण कर देखा की विधान सभा का संचालन कैसे होता है। कार्य प्राणी और कामकाज की विधियों को समझा। वही अध्यक्ष सहित सभी पार्षदों एवं कार्यकर्ताओं ने माननीय मुख्यमंत्री से सौजन्य भेंट मुलाकात कर कुछ चर्चा कर नगरपालिका में हो रहे विकास कार्यों के लिए चर्चा की एवं माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार भी व्यक्त किया गया।

इस दौरान मुख्यमंत्री के ओ एस डी मनीष बंछोर ने जनप्रतिनिधियों को विधानसभा की गतिविधियों के बारे में जानकारी देते हुए विधानसभा अध्यक्ष मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों की बैठक व्यवस्था के बारे में बताया उन्होंने जनप्रतिनिधियों को कहा कि हमारा छत्तीसगढ़ प्रगति और उन्नति के मार्ग पर आगे बड़े इसके लिए यहां बहुत से लोग दिन रात काम करते हैं ।जनहित विकास और सुविधाओं के लिए बहुत सारी योजनाएं यही बनते हैं ।लेकिन यह कार्य तभी सफल हो पाता है जब गांव शहर तक के आमजन को आप सभी अध्यक्ष व पार्षद गण इसका लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाते हैं।

इस भ्रमण में पालिका अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर, प्रमोद सिंह राजपूत, शीष बंसल, पवन अग्रवाल, मनहरण यादव, धनेश पटेल ,ओम प्रकाश वर्मा, नीतू रावते, लता खैरवार, कुमारी निषाद, शांति टंडन, युजेेंद्र साहू, महेश सोनकर ,सुधाकर त्रिपाठी ,विष्णु कुर्रे ,रोहित कुर्रे, छोटू अग्रवाल, रमा शंकर शुक्ला , तामेश्वर साहू ,राहुल साहू विष्णु देवांगन ,उत्तम पटेल, जितेंद्र जोशी, गोल्डी सुल्तान, सीता साहू, रीना साहू ,युवराज साहू, धनेश्वर खैरवार ,अवध बिहारी ,भूपेंद्र सिंह राजपूत, देवआनंद साहू, रवि साहू ,सूरज कुर्रे, धनेंद्र ठाकुर ,योगेश ठाकुर, राजा सोनकर सहित बड़ी संख्या में उपस्थित होकर विधानसभा महत्वपूर्ण जानकारी से अवगत हुए।

Exit mobile version