Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

नई पीढ़ी के युवा साथी गायों की रक्षा का संकल्प ले और सरकार के महत्वाकांक्षी योजना में सहभागी बने- अश्वनी साहू

नई पीढ़ी के युवा साथी गायों की रक्षा का संकल्प ले और छत्तीसगढ़ के माननीय भूपेश बघेल की छत्तीसगढ़िया सरकार के महत्वाकांक्षी योजना में सहभागी बने- अश्वनी साहू।

पाटन- कृषि उपज मंडी दुर्ग के अध्यक्ष श्री अश्विनी साहू सपत्नीक परिवार सहित गांव पतोरा के गौठान मैं जाकर लावारिस गायों को खिचड़ी खिलाई इसके पूर्व गोवर्धन भगवान की पूजा अर्चना कर गायों की पूजा फूल माला पहनाकर गुलाल का टीका लगाकर पूजा कर खिचड़ी अपने हाथों से खिलाया, व गौ माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।

ज्ञात हो कि इसके पूर्व श्री अश्वनी साहू अपने जन्मदिन के अवसर पर गांव के गौठान से दो गायों को गोद लिया है, श्री साहू ने युवाओं को आव्हान करते हुए कहा कि नई पीढ़ी के युवा साथी गायों की रक्षा का संकल्प ले और छत्तीसगढ़ के माननीय भूपेश बघेल की छत्तीसगढ़िया सरकार के महत्वाकांक्षी योजना में सहभागी बने।

श्री साहू ने कहा कि गाय कल भी हमारी माता थी, आज भी हमारी माता है, और कल भी हमारी माता रहेंगी, इस पवित्र भाव से गौ सेवक बनने का उदाहरण पेश करें व गौ माता की समर्पण, श्रद्धा भाव से सेवा करें।

इस अवसर पर श्री साहू जी के संग परिवार जनों में श्रीमती हेमवती साहू, श्रीमती बरखा साहू, कुमारी अंजलि साहू, साक्षी साहू, झरना साहू, दिव्य साहू, यशवर्धन साहू, अजय जोशी, भागवत चतुर्वेदी, धरमीन ठाकुर, कमल कांत साहू, सहित परिवार जन उपस्थित रहे।

Exit mobile version