Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

धौराभाठा में हुआ खाद गोदाम का भूमिपूजन

*धौराभाठा में खाद गोदाम का भूमिपूजन हुआ…*

सेलुद।पाटन विधानसभा के ग्राम धौराभाठा में माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अनुशंसा से स्वीकृत खाद गोदाम का भूमिपूजन मुख्यमंत्री जी के प्रतिनिधि के रूप में अश्वनी साहू अध्यक्ष कृषि उपज मंडी दुर्ग, अशोक साहू उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग,राकेश ठाकुर पूर्व सभापति ज़िप दुर्ग,पवन पटेल सदस्य शाकंभरी बोर्ड छग,रत्ना ठाकुर सदस्य जप, अगेश्वर साहू सेक्टर प्रभारी, मेहत्तरिन शिवहरे सरपंच की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ।
कृषि उपज मंडी दुर्ग के अध्यक्ष श्री साहू ने कहा कि भूपेश सरकार किसानों एवं मजदूरों की सरकार है।राजीव गांधी न्याय योजना से किसान समृद्ध हो रहे है।
जिप उपाध्यक्ष अशोक साहू ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के आशीर्वाद से प्रत्येक ग्रामों में विकास की गंगा बह रही है।सड़क,स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सिंचाई के क्षेत्र में निरन्तर विकास प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है।
पूर्व सभापति एवं किसान नेता राकेश ठाकुर ने कहा कि पूरे भारत देश में छत्तीसगढ़ एक मात्र ऐसा राज्य है जहां 2500/प्रति क्वि. धान का मूल्य मिल रहा है।भूपेश सरकार किसान,मजदूर,महिलाओं,युवाओं के हित में अनेकों योजनाएं बनाकर छत्तीसगढ़ को खुशहाल बनाने का कार्य कर रही है।


समारोह में मंच संचालन महेंद्र साहू,आभार उपसरपंच राजेश्वरी चंद्राकर ने किया।
इस अवसर पर बेनी राम साहू,रामरतन साहू,बाबू लाल साहू,चेतन चंद्राकर,संतोष शिवहरे,हरीश वर्मा,अंकुश तिवारी,पिंगला साहू,रोहिणी साहू,यशोदा गंगबेर,नरेश देवांगन, बिस्मभर, छबी लाल ठाकुर सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Exit mobile version