उन्नत किस्म के बीज वाले धानो में निकली बालिया, इस वर्ष कीट प्रकोप कम होने से हुई अच्छी फसल
निर्मल पटेल-डाही / ग्राम डाही सहित आसपास के ग्राम छाती , सेमरा , सेनचुवा , बगदेही , भेडरवानी, चोरभढी, भुसरेगा, देवरी, सिहाद, भखारा, गुजरा, डोमा , दरगहन , रिवागहन, भखारा , भेडसर , रावा , कोर्रा , रामपुर , के किसानों की मेहनत अब खेतों में धान की लहलहाती फसल के रूप में दिखने लगी है।
बतादे कि धान की बालियां निकलने से किसानों के चेहरों पर मुस्कान है। अंचल के किसान भगोली पटेल , ढेलूराम सिन्हा , लिलेश्वर पटेल , देवनारायण , जितेन्द्र सोनवानी , आदि ने बताया कि उन्नत किस्म के बीज वाले धानो में बालिया निकल आई है । इस वर्ष कीट प्रकोप कम होने से फसल अच्छी हुई है। उन्होंने बताया कि मौसम का आगे भी साथ रहा तो कम लागत में इस बार उम्मीद से अधिक फसल होगी।
