धमतरी : कलेक्टर पी.एस.एल्मा के दिशानिर्देश देने पर धमतरी जिले में अतिक्रमण के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। और इसी बिच में आज नगरी विकासखण्ड ग्राम सलोनी और दरगहन में अतिक्रमण हटाया गया। तहसीलदार कुकरेल राधाकृष्ण बंजारे ने यह बताया कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कोटवार सेवा भूमि के तौर पर प्रदाय की गई भूमि में गांव के जमुनालाल, जगेश्वर और विरेंद्र द्वारा विगत 32 सालों से अनाधिकृत कब्जा किया था ।
बता दे की तहसीलदार न्यायालय द्वारा वारेंट जारी करने के बावजूद भी वे कब्जा नहीं छोड़े रहे थे। इस पर तहसीलदार ने राजस्व निरीक्षक, एवं 5 पटवारी और 15 कोटवारों का दल गठित कर पुलिस अमला सहित आज जेसीबी के जरिए उक्त अतिक्रमण हटाया गया। साथ ही ग्राम कोटवार श्री नारायण सिंह को भूमि वापस सौंपी गई।
ग्राम दरगहन ग्राम पंचायत द्वारा चयनित गोठान से सटीक लगे खेल मैदान पर गांव के रामगुलाल द्वारा पक्का कॉलम खड़ा कर अतिक्रमण किया था, उक्त अतिक्रमण को हटाने के लिए भी वारंट जारी किया गया, किन्तु रामगुलाल ने वारंट की अवहेलना की। यहां भी जेसीबी के जरिए बेजा कब्जा हटाया गया और ग्राम पंचायत दरगहन के सरपंच, पंचगण और ग्रामीणों की उपस्थिति में खेल मैदान के लिए सीमा चिन्हांकित किया गया।
