Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

धमतरी में दिनदहाड़े चोरी, ज्वेलरी शॉप से 3.5 लाख का सोना गायब

शहर के ‘कोष्टापारा’ वार्ड में नीरा गोल्डन हाउस ज्वेलरी शॉप से 70 ग्राम सोना गायब , सीसीटीवी कैमरों की हो रही जांच…

ब्यूरों रिपोर्ट/धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के एक ज्वेलरी शॉप से दिनदहाड़े चोरी हो गई। यहां से करीब 3.5 लाख रुपए का सोना पार हो गया। बताया गया कि दुकान में एक शख्स आया था। जिसने कहा था कि उसे सोने की एक तार चाहिए, आप बनाकर रखो मैं आता हूं इसके बाद वो चला गया. बाद में दुकानदार ने जब दराज खोलकर देखा तो उसमें 70 ग्राम सोना ही गायब था। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।



शहर के कोस्टापारा वार्ड में नीरा गोल्डन हाउस है.यहां सोने-चांदी के जेवरात बनाने का काम किया जाता है। रोज की तरह रविवार को भी दुकान खुली थी। हालांकि काम करने वाले कारिगर रविवार को नहीं आए थे. दुकान में सिर्फ दुकान मालिक तारा बंगानी बैठा हुआ था।
तारा ने बताया की दोपहर को करीब 3 बजे 50 साल का कोई शख्स दुकान में आया था। उसने कहा था कि उसे मंदिर में चढ़ाने के लिए सोने की एक तार चाहिए। उसने ये भी कहा था कि 2 हजार रुपए एडवांस ले लो, मैं आता हूं तब तक आप बनाकर रखना। इस बीच तारा कुछ सेकंड के लिए उठकर दुकान के अंदर गया था। इसके बाद वह लौटकर दराज के पास कुर्सी में बैठ गया था। इतने में वह शख्स भी चला गया, उसने 2 हजार एडवांस भी नहीं दिए।


तारा ने बताया कि ऑर्डर लेने के बाद उसने काम शुरू किया था। इसी दौरान उसे कुछ सोना अपने दराज से निकालना था। इसलिए उसने दराज खोला, तब उसने देखा कि उसमें से 70 ग्राम सोना गायब है। तब जाकर उसे पूरे मामले की जानकारी हुई है। इसके बाद उसने पुलिस को भी इसकी सूचना दी थी। सूचना मिलते ही पु्लिस की टीम मौके पर पहुंची और आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई है। मगर अब तक चोर का पता नहीं चल सका है। पुलिस अब अलग-अलग सीसीटीवी कैमरों की भी जांच करेगी। फिलहाल चोर का पता लगाया जा रहा है।
Exit mobile version