Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

धनतेरस और दिवाली को लेकर दुकानों में उमड़ी भीड़, लोगों ने की जमकर खरीदारी

फाइल फोटो

“छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़”। जामताड़ा बाजार में धनतेरस और दिवाली को लेकर काफी चहल-पहल और रौनक रही, दुकानों में लगी लोगों की भीड़, धनतेरस को लेकर लोगों ने जमकर खरीदारी की थी।



धनतेरस की महत्ता और झाड़ू खरीदने की मान्यता को लेकर जामताड़ा हनुमान मंदिर के आचार्य पुजारी संजय पांडे कहते हैं कि धनतेरस के दिन धातु के बर्तन खरीदने की परंपरा है, साथ ही इस दिन झाड़ू खरीदने से घर में लक्ष्मी का वास होता है, सुख समृद्धि आती है और धन की वर्षा होती है, धनतेरस को लेकर जामताड़ा में महंगाई का मिलाजुला असर देखा गया, क्योंकि लोगों ने अपने हिसाब से परंपरा का निर्वाह के लिए खरीदारी की।



बर्तन दुकान में हुई भीड़

परम्परा के अनुसार लोग धनतेरस के दिन लोग कुछ ना कुछ बाजार से ज़रूर खरीदते हैं, परंपरा रही की धनतेरस के दिन आभूषण और धातु खरीदारी करते है, लोग शाम के समय में धनतेरस के दिन बाजार में खरीदारी करते हैं, परम्परा के अनुसार पूजा-पाठ को लेकर बर्तन दुकान में ज्यादा भीड़ देखने को मिली, लोगों ने बर्तन के सामान में पीतल, कांसा के बर्तन खरीदारी की, कुछ लोग चांदी के सिक्के भी खरीदते हुए आभूषण की दुकानों में देखे गए



बिक्रीधनतेरस के दिन जामताड़ा बाजार में लोग जहां बर्तन और चांदी के सिक्के आभूषण, वाहन की खरीदारी की, वहीं लोग झाड़ू लेना नहीं भूले, झाड़ू की खूब बिक्री हुई, ऐसी मान्यता है कि झाड़ू धनतेरस के दिन खरीदने से घर में लक्ष्मी का वास होता है, यही कारण है कि परंपरा का निर्वाह करने के लिए लोग झाड़ू खरीदना नहीं भूलते हैं, क्या कहते हैं पुजारी
Exit mobile version