रानीतराई : पाटन विधानसभा अंतर्गत आने वाले आदर्श गांव देवस्थली ग्राम कौही में 18 फरवरी को तीन दिवसीय भव्य मेला का आयोजन किया जाएगा मेला का आयोजन 17 फरवरी से प्रारंभ होकर 19 फरवरी तक चलेगा 18 फरवरी को महाशक्ति के पावन पर्व पर भव्य मेला रहेगा जिसकी तैयारी मां काली एवं हनुमान मंदिर विश्व हिंदू परिषद इकाई के सदस्यों के द्वारा किया जा रहा है ।आपको बता दें की महाशिवरात्रि के रोज बड़ी संख्या में शिवभक्त सुबह से ही भोलेनाथ के दर्शन के लिए कतार बद्ध तरीके से लाइन में खड़े होकर भगवान भोलेनाथ का दर्शन प्राप्त करते हैं।
समिति के बैठक 30 जनवरी को आयोजित किया गया जिसमे मंदिर में रंग रोगन एवं पुलिस सुरक्षा व्यवस्था सहित श्रद्धालुओं को सुविधा देने पर चर्चा हुई समिति के अध्यक्ष योगेश्वर साहू ने बताया कि मेला की तैयारी में सभी सदस्य जुटे हुए हैं मेला स्थल में कथावाचक पंडित सर्वेश्वर सरस्वती महाराज के द्वारा शिव महापुराण की कथा होगी कथा का आयोजन 9 फरवरी शुरू होकर 17 फरवरी तक चलेगी मेला स्थान में लगने वाले बाजार की नीलामी हो गई है ₹180000 में मेला की नीलामी की गई है वही बाजार मेला ठेकेदार के द्वारा व्यापारी बंधुओं से भी आग्रह किया है कि वे 72 घंटा पूर्व अपना स्थान सुरक्षित करा लेंगे।
बैठक में समिति के द्वारा 17 एवं 18 फरवरी को सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजन किया जाना है जिसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है बैठक में प्रमुख रूप से योगेश्वर साहू अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष हेमलाल साहू ,सचिव राजेश साहू , सह सचिव पुरुषोत्तम, ईश्वर यादव ,मुकेश साहू ,कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम सिन्हा, पंकज सिन्हा, रोशन सिन्हा ,माखन चंद्राकर ,कमल साहू ,राम सिंह साहू ,रामकिशन निषाद सहित अन्य ग्रामवासी उपस्थिति रहे।
