Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

देवभोग क्षेत्र ग्राम पंचायत सेन्दमुड़ा के ग्रामीण शासन प्रशासन की योजनाओं से वंचित कांग्रेस के शासन में भी ग्रामीणों तक नहीं पहुंच पा रही है योजनाओं के लाभ, एसडीएम के जन समस्या निवारण शिविर का रोड़ा बना सचिव

✍️ छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ जिला संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट 

गरियाबंद –जिला देवभोग ब्लॉक  ग्राम पंचायत सेन्दमुड़ा ग्रामीण मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने हेतु पंचायत सचिव के पास महीनों से लगा रहा है चकर लेकिन अब तक नही बन सका मृत्यु प्रमाण पत्र क्षेत्र के जन समस्या निवारण हेतु एसडीएम टी आर देवांगन ने किया था पहल जिसके तहत ग्राम पंचायत स्तर पर राशन कार्ड पेंशन राजस्व सम्बन्धित समस्या मृत्यु प्रमाण पत्र,जन्म प्रमाण पत्र से सम्बंधित प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण कर समस्या का समाधान करना था किंतु सेन्दमुड़ा पंचायत सचिव की घोर लापरवाही व एसडीएम टी आर देवांगन का अवहेलना करते हुए हितग्राहियों को चक्कर पे चक्कर कटवा कर चक्कर खाने को कर रहा है मजबूर हितग्राही चंडीमल जगत कहते हैं कि साहब राधा बाई जगत का मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने हेतु महीनों से चक्कर काट रहा हूँ ना आंगनबाड़ी ध्यान देती है ना ही मितानिन सहायता करती हैं में काफी परेशान हो चुका हूं दिव्यांग करण सिहं ध्रुवा शारिरिक मानसिक रूप से बेहत कमजोर है ना ठीक से कह पता है ना ही ढंग से चल पता है करण सिंह का सचिव से मांग है कि उसे पेंशन हेतु पात्रता जारी करे लेकिन सचिव है कि गहरी नींद में सोया पड़ा है व उच्च अधिकारियों के जन समस्या निवारण शिविर के लक्ष्य को बाधित करते साफ नजर आ रहा है ये वे सचिव के श्रेणि में आते हैं जो शासन प्रशासन के महत्वकांक्षी योजना व सुविधाओं को बदनाम करने में तुले होते हैं दिव्यांक करण सिंह ध्रुवा शारिरिक व मानसिक व आर्थिक रूप से बहुंत कमजोर है,करण सिंह ध्रुवा चाहता हैं कि उसे पेंशन मिले लेकिन सचिव है कि सुनता नही कहता है कल आना परषों आना कह कर टाल देता है और घुमा देता है जो कि सरासर दिव्यांग करण ध्रुवा के साँथ जाबति है,ग्रामीणों को साफ सफाई जैसे मूलभूत सुविधा को भी वंचित करता दिख रहा है ग्राम पंचायत सचिव मीडियाकर्मी द्वारा ग्राम का पड़ताल करने पर पाया गया जगह जगह कूड़े का ढेर गंदे पानी से बज बजाती सड़क ग्राम पंचायत सचिव के कार्यप्रणाली से साफ जाहिर होता है कि कितने लापरवाही से अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहा है व ग्राम पंचायत के विकास में रोड़ा बनने का मुख्य भूमिका निभा रहा है

प्रेस वार्तालाप पर ग्राम पंचायत सेन्दमुड़ा सचिव का कहना है कि में सेन्दमुड़ा से ट्रांसफर हो गया हूँ तो में साफ सफाई कैसे कराऊंगा तथा मृत्यु प्रमाण पत्र राधा बाई जगत की जानकारी आपसे प्राप्त हुई जिसका निराकरण जल्द करूंगा दिव्यांग लड़के की जानकारी नही था आपसे इसकी जानकारी मिला है जिसका जल्द जल्द में निराकरण करूंगा

Exit mobile version