Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

देवभोग के नए बी. ओ. होंगे देवनाथ बघेल क्षेत्र के सभी शिक्षकों में खुशी की लहर छाई

✍️जिला संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद 

देवभोग-गरियाबंद जिला देवभोग विकासखंड के तत्कालीन बी ओ प्रदीप कुमार शर्मा के खिलाफ वित्तीय अनियमितता पाए जाने के चलते उन्हें देवभोग के बी ओ पद से निलंबित किया गया है ।और उनके स्थान पर देवभोग के नए बी ओ देवनाथ बघेल को आदेशित किया गया है छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश क्रमांक ए एफ वन 44 / 20/22 / 20/22 के तहत श्री देवनाथ बघेल सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी देवभोग को विकास खंड शिक्षा अधिकारी देवभोग के पद पर आदेशित किया गया है‌ श्री देवनाथ बघेल पहले भी ए बी ओ के पद पर कार्यरथ थे देवनाथ बघेल सरल व सहज स्वभाव के व्यक्ति है इसके चलते उन्हें आज देवभोग शिक्षा विभाग के उच्च पद पर नियुक्त हुए है उनके देवभोग के नए बी ओ बनने पर क्षेत्र के सभी शिक्षकों व जन समुदाय में खुशी का माहौल है खासकर क्षेत्र के समाज के लोगों में खुशी की लहर है और समाज के लोग मैं उनको बधाई देने का ताता लगा हुआ है देवभोग विकासखंड के समस्त शिक्षको ने खुशी जाहिर करते हुए नए देवभोग के बी ओ का स्वागत दिल से किए और खुशी जाहिर की विकास खंड शिक्षा अधिकारी के पद भार ग्रहण करने पर ब्लॉक के शिक्षक श्री चुन्नी लाल सोनवानी, टीके राम स्वर्ण, वीरेंद्र सोनवानी, यशवंत बघेल , खाम सिंह ध्रुव, श्री ओमकार नागेश चंदर प्रधान, देवेंद्र तांडिल व क्षेत्र के सभी शिक्षकों ने श्री देवनाथ बघेल को बधाई व शुभकामनाएं दी

Exit mobile version