Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

देवभोग कचना ध्रुवा मिनी स्टेडियम में विगत 4 जनवरी से खेले जा रहे सोनादेव ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन

✍️ छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ जिला ब्यूरो चीफ सैयद बरकत अली की रिपोर्ट गरियाबंद

देवभोग- सोनादेव ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता में दुर्ग की मोनू 11 टीम बना विजेता। देवभोग के बालाजी 11 को 33 रनों से हराया। छतीसगढ़ एनएमडीसी के चेयरमैन गिरीश देवांगन वर्चुवली जुड़ विजेता टीम को दिया 51 हजार का पूरस्कार।
देवभोग कचना ध्रुवा मिनी स्टेडियम में विगत 4 जनवरी से खेले जा रहे सोनादेव ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हुआ है।आज फाइनल मैच दुर्ग के मोनू इलेवन व देवभोग के बालाजी इलेवन के बीच खेला गया ।दुर्ग की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर के मैच में 143 रन बनाया था,देवभोग की टीम इन 12 ओवर में 7 विकेट खोकर केवल 110 रन बना पाई।33 रनों से दुर्ग विजयी रहा।समापन के मूख्य अतिथि छतीसगढ़ एनएमडीसी के चेयरमेन गिरीश देवांगन थे, उनके द्वारा विजयी टीम को 51 हजार देने का एलान किया गया था,अपरिहार्य कारणों से यंहा नहीं पहूचे पर वर्चुवली जुड़े रहे,उनकी ऑनलाइन उपस्थिति के बीच कार्य्रकम के अन्य अतिथि जनपद एवं मंडी उपाध्यक्ष सूखचन्द बेसरा व नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेश तिवारी के हाथों विजयी टीम को 51 हजार नगद व विजेता कप दिया गया।उपविजेता टीम के कप्तान जितेंद्र बारीक व टीम को रनर कप व 25 हजार नगद इनाम दिया गया।आयोजक मण्डल की ओर से विकास उपाध्याय एव सभी टीम मेम्बर ने गिरीश देवांगन व अन्य अतिथियों के प्रति आभार ब्यक्त किया।

16 टीम ने भाग लिया था मैच में-मैच का शुभारंभ 4 जनवरी को देवभोग सरपँच रेवती प्रधान,जनपद उपाध्यक्ष सुखचन्द बेसरा व कांग्रेस नगर अध्यक्ष राजेश तिवारी के हाथों हुआ था।टीम में दुर्ग ,बिलासपुर,रायपुर के अलावा ओड़िसा के केसिंगा, काटाबांजी समेत बड़े शहरों से कूल 16 टीम ने भाग लिया था।बेहतर प्रदर्शन के लिए बालाजी टीम के राहुल बुनकर को मैन ऑफ दी सीरीज,मोनू 11 के राजू को मेन ऑफ द मैच,बालाजी टीम के संतोष को बेस्ट बॉलर,कप्तान जितेंद्र बारीक को बेस्ट बैट्समैन व आकाश यादव को बेस्ट केचर का खिताब दिया गया।
आयोजन को सफल बनाने में राजेश तिवारी, घनश्याम प्रधान ,अमित अवस्थी, गोविंद रेंगे,सचिन टांडिया,तेजराज ठाकुर,रमेश ठाकुर, ह्रषिकेश नागेश, तरुण नागेश,योगी चेत्रपाल विजय कश्यप महेंद्र रघुवंशी सुब्रत तिवारी प्रफुल्ल तिवारी,जीत कश्यप,झालेश डोंगरे ,कुलदीप सोनी,सुनील ध्रुव, कमलेश नायक भुजबल माझी,ईश्वर सिन्हा सनत नागेश,गिरधारी बघेल,टूना बारीक दीपेश राव, विकास उपाध्याय की अहम भूमिका रही।
विजयी टीम को पूरस्कार भेंट करते अतिथज

Exit mobile version