दुर्ग : महिला डॉक्टर सड़क हादसे में बाल-बाल बच गई है, बताया जा रहा है की डॉक्टर डां सुष्मिता घोष अपनी कार से रायपुर स्थित श्री नारायणा अस्पताल जा रही थी. इस दौरान कांजी हाउस मोड जी.ई. रोड कुम्हारी के पास पीछे तरफ से अज्ञात वाहन ट्रक के चालक ने ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया।
इस हादसे में कार का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। हालांकि हादसे में महिला डॉक्टर को चोंट नहीं लगी है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।