Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

दुर्ग जिले से 6 शिक्षक अक्षय शिक्षा अलंकरण से सम्मानित

दुर्ग जिले से 6 शिक्षक अक्षय शिक्षा अलंकरण से सम्मानित, छत्तीसगढ़ के करमवीर, साहित्य सर्जक शिक्षाविद स्व.अक्षय कुमार पांडेय जी की जयंती दिवस 5 जून को प्रतिवर्ष शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए अक्षय शिक्षा समिति रायगढ़ द्वारा प्रदेश के चयनित शिक्षकों को सम्मानित करता है।

इस वर्ष का अक्षय अलंकरण समारोह 5 जून 2022 को रायगढ़ में आयोजित किया गया जिसमें 2020, 2021 एवं 2022 तीनों सत्र के चयनित प्रतिभागियों के लिए शिक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया , सभी अवॉर्डी शिक्षक अपने विचार रखे एवम समीक्षक श्री लक्ष्मण मगर , डॉ व्ही पी चंद्रा , डॉ फरहाना अली , डॉ गजेंद्र तिवारी बेहतर समीक्षा करते हुए शिक्षकों को मार्गदर्शन प्रदान किए ।अलंकरण समारोह में सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ से 33 मुख्य अवार्ड सहित 113 शिक्षकों को सम्मानित किया गया । यह सम्मान केवल शासकीय विद्यालयों के शिक्षकों को दिया जाता है ।

इसी क्रम में दुर्ग जिले से अक्षय शिक्षा सर्जक -श्रीमती प्रज्ञा सिंह (शिक्षिका हनोदा दुर्ग) अक्षय शिक्षा दीप-श्री लखेश्वर साहू (सहायक शिक्षक पाटन), अक्षय शिक्षा प्रबोधक के रूप में क्रमशः श्रीमती निभा रानी मधु (व्याख्याता कोड़िया, दुर्ग), श्री संजय कुमार मैथिल (प्रधानपाठक शासकीय प्राथमिक शाला बिजली नगर भिलाई ), श्री विरेन्द्र कुमार साहू(प्रधानपाठक शासकीय प्राथमिक शाला-चंगोरी पाटन),श्री अंकेश्वर कुमार महिपाल(सहायक शिक्षक पाटन शासकीय प्राथमिक शाला केसरा) को अलंकृत किया गया। यह सम्मान इन्हें शिक्षकीया कार्यो की गुणवत्ता छात्रो के लिए किए गए कार्य,छात्र हित, पालक सहभागिता, साथी शिक्षकों की सहायता, शिक्षा में तकनीकी का बेहतरीन उपयोग के लिए दिया गया हैं I

इस सम्मान के लिए सभी शिक्षक रायगढ़ में सम्मिलित हुए। जिला शिक्षा अधिकारी श्री अभय जायसवाल जी, दुर्ग विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री के व्ही राव, विकासखंड शिक्षा अधिकारी पाटन श्री टी आर जगदल्ले, समस्त संकुल प्राचार्य, सहायक विकासखंड अधिकारियों एवं संकुल समन्वयकों ने शिक्षकों के इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए इन शिक्षकों को बधाई दिए ।

Exit mobile version