Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

दुर्गा नेताम ने दिखाई हरि झंडी, पापड़-बिस्कुट बनाने के गुर सीखने पाटन की महिलाएं हुई जबलपुर रवाना

पाटन ब्लॉक की महिलाए सीखेंगी पापड़ ,बिस्कुट बनाने के गुर,  पाटन ब्लॉक के स्व.सहा.समूह की 43 महिलाएं जबलपुर के लिए हुई रवाना, जिपं सभापति दुर्गा नेताम ने दिखाई हरि झंडी

ब्यूरों रिपोर्ट/दुर्ग पाटन- बतादे की महिला बाल विकास विभाग द्वारा दिशा दर्शन कार्यक्रम के तहत पाटन ब्लॉक के महिला समूह के सदस्यों को जबलपुर भ्रमन के लिए आज रवाना किया गया। इस अवसर पर पूजा अर्चना कर जिला पंचायत सदस्य व सभापति श्रीमतीं दुर्गा कमलेश नेताम एवं जनपद पंचायत पाटन की सभापति विमला कोसरे ने हरी झंडी दिखाकर समूह की टीम को रवाना किया गया।



बतादे की महिला बाल विकास विभाग द्वारा पाटन व जामगांव एम परियोजना के 43 महिलाओं का दल जनपद पंचायत पाटन के सभापति विमला कोसरे के नेतृत्व में  जबलपुर के लिए रवाना हुई। यहाँ पर इन महिलाओं को लिज्जत पापड़ व पारले जी बिस्कुट बनाने की यूनिट का अबलोकन कराया जाएगा। इस रवानगी के समय परियोजना अधिकारी पाटन सुमित गंडेचा, श्रीमतीं सुनीता सिन्हा जामगांव एम, सुनील वर्मा, उर्वशी देशलहरे,स्नेह लता, चित्ररेखा साहू सहित अन्य मौजूद थे।

Exit mobile version