Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

दिव्यांग बच्चों एवं बुजुर्गों सहित बीएसएफ के जवानों के साथ मनाई आयुषी पांडे ने अपना जन्मदिन

आयुषी पांडे के जन्मदिवस पर दिखा देश प्रेम,शालीनता के साथ मनाया अपना जन्मदिन

कुम्हारी: रायपुर प्रदेश मीडिया समिति सदस्य ,मीडिया सह प्रभारी महिला मोर्चा आयुषी पांडेय ने बड़ी सादगी के साथ अपना जन्मदिन मानते हुये दिखाया देश प्रेम की भावना और समाज के दिव्यांग बच्चों एवं अनाथ आश्रम में आश्रित बुजुर्ग माता पिताओं के बीच जाकर उनका आशीर्वाद लिया, आपको बताते चलें कि भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश मीडिया सह प्रभारी आयुषी पांडेय ने अपना जन्मदिन बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स BSF के जवानों के बीच जाकर उनके कमांडिंग ऑफिसर के साथ-साथ सभी जवानों के बीच मिलकर के काटा जवानों में भी काफी उत्साह दिखा अपनी बहन को अपने बीच पाकर उन सब ने भी आशीर्वाद देते हुए पटाखे फोड़े और बड़े उत्साह धूमधाम से जन्मदिन मनाया इससे पूर्व सुश्री पांडेय ने दिव्यांग बच्चों की संस्था रायपुर जाकर बच्चों के साथ केक काटा जन्मदिन मनाया साथ ही अनाथ आश्रम में जाकर वहां मौजूद बुजुर्गों के साथ जन्मदिन मनाते हुए सबको हंसाया सबके साथ गीत संगीत का कार्यक्रम रखा और सब ने खूब झूम कर नाच गाना किया,आज युवा नेताओं में इस प्रकार की सोच और देश प्रेम की भावना देखकर कहा जा सकता है कि भारत इसी लिये पूजा जाता है।

Exit mobile version