Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

दांडी यात्रा मे शामिल होने रवाना हुए खैरागढ़ मनरेगा संघ के 50 कर्मचारी

छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ अपनी 02 सुत्रीय माँगो को लेकर 04 अप्रैल 2022 से 28दिवसो से 42 डिग्री कड़ी धूप अपनी दो सूत्रीय मांगो को लेकर मैदान में डटे हुए , परिणाम फलस्वरूप इधर पूरे प्रदेश में मनरेगा का काम पूरी तरह ठप्प पड़ गया है । सभी विकास खण्ड में पंजीकृत परिवारो को रोजगार उपलब्ध नही होने पर मजदूरों में आक्रोश पनप रहा है, जिसके कारण मजबूरी में मजदूरो को भरी गर्मी में परिवार सहित पलायन करना पड़ रहा है। बता दे कि छत्तीसगढ़ में 01 अप्रैल 2022 से मनरेगा काम पूरी तरह से बंद पड़ा है।

अपनी मांगों पर ध्यान आकृष्ट करने के लिए दंतेवाड़ा जिले के मनरेगा कर्मचारीयो द्वारा दांडी यात्रा की शुरुवात माता दंतेश्वरी दंतेवाड़ा से 12 अप्रैल से प्रारम्भ की गई है । जो रायपुर तक 390 किमी की दूरी पैदल यात्रा कर रही है, जिस में अन्य कर्मचारी संघों के अलावा आम जनमुदायो का व्यापक समर्थन मिल रहा है। सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ से सभी जिलों के सभी ब्लॉक के मनरेगा कर्मचारी और अधिकारी अपनी अपनी भागीदारी दांडी मार्च में शामिल होकर दे रहे है।

इसी तारतम्य में विकास खण्ड खैरागढ से दांडी यात्रा हेतु चौथा 50 सदस्यीय दल रवाना हु़वा। दांडी मार्च जत्था रवाना होने पर मनरेगा टीम का गुलाल पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। दांडी यात्रा में प्रमुख रूप से श्रीमती दिलेश्वरी, श्रीमती सुनीता साहू, श्रीमति जसकृति, श्रीमती आरती वर्मा, सुश्री शिखा दीक्षित सुश्री प्रियंका तिवारी, सुश्री रश्मि गाहिने, कु पद्मावती धुर्वे, श्रीमती द्रोपति नेताम, श्रीमती चुनेश्वरी धुर्वे, श्रीमती लक्ष्मी खोबरागड़े शिवकुमारी,

श्रीमती रामेश्वरी मंडावी, कु प्रतिभा जघेल , श्री इराज सेन, श्री उपेंद्र वर्मा, श्री सुखदेव श्री कमलेश वर्मा, थानसिंह , अश्वन वर्मा, श्री तरुण कुंजाम श्री ईश्वर मंडावी, श्री दयालु वर्मा, श्री विकास , श्री खगेश्वर, श्री हेमंत मेश्राम अन्य साथी कर्मचारी सम्मिलित होने के लिए रवाना हुए। पूरे मनरेगा संघ द्वारा श्रीफल देकर व गुलाल लगाकर शुभकामनाएं सहित विदा किया गया ।

इस अवसर पर मनरेगा संघ से समर्थन हेतु श्री रामनारायण साहू, श्री मनहरण हुमने श्री जानसन मिंज, श्री अजय कुमार गेडाम, श्री महेंद्र नेताम श्री रामनारायण साहू, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे । मनरेगा कर्मचारी महासंघ द्वारा ब्लाक इकाई खैरागढ द्वारा उक्त सम्बद्ध में जानकारी दी गई।

Exit mobile version