Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

तेलघानी विकास बोर्ड अध्यक्ष संदीप साहू को मिला राज्य मंत्री का दर्जा,समाज में दौड़ी खुशी की लहर…

 

तेलघानी विकास बोर्ड अध्यक्ष संदीप साहू को मिला राज्य मंत्री का दर्जा,समाज में दौड़ी खुशी की लहर…

रायपुर- प्रदेश के यशश्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री भूपेश बघेल जी ने आज छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री संदीप साहू जी को बड़ी सौगात देते हुए,राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान किया है।खबर मिलते ही समाज में खुशी की लहर है।लोग अध्यक्ष संदीप साहू जी को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे है।

श्री संदीप साहू ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि- मुझ जैसे सामान्य परिवार के लड़के को इतनी कम उम्र में बड़ी जिम्मेदारी देते हुए तेलघानी विकास बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया,साथ ही आज मुझे राज्य मंत्री का दर्जा दिए,मैं अपने कार्य को भली भांति और अच्छे से करूँगा।मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी देने के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी का सादर आभार, धन्यवाद।

 

Exit mobile version