Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

‘तू कुत्ते से दिल लगा ले’ खेसारी लाल यादव का नया गाना को मिले 1 करोड़ व्यूज

फैन्स को पसंद आ रहा खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘तू कुत्ते से दिल लगा ले’, वीडियो को मिले 1 करोड़ व्यूज

भोजपुरी सिनेमा की जान खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की गिनती बड़े बड़े स्टार्स में होती है। अपनी दमदार आवाज और धमाकेदार पर्सनालिटी के चलते उन्होंने करोड़ों फैंस बना लिए हैं, जो उनके नए नए गानों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। इस बीच खेसारी लाल यादव का एक और नया गाना रिलीज हुआ है, जिसका नाम है ‘तू कुत्ते से दिल लगा ले’ (Tu Kutte Se Dil Laga Le )

इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस अंकिता पांडे भी देखी जा सकती हैं, जो अपनी कातिलाना अदाओं से खेसारी के साथ साथ फैंस को भी घायल कर रही हैं। गाने में दोनों के बीच नोक झोंक के साथ मस्ती भी देखने को मिल रही है। वीडियो में खेसारी और अंकिता की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया जा रहा है, तभी तो 3 लाख फैंस ने वीडियो पर लाइक बटन प्रेस कर अपना प्यार जताया है।



गाने में खेसारी लाल यादव के साथ शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है। बोल अजय बच्चन के हैं और म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिए हैं। सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर जारी किए इस गाने को अब तक 1 करोड़ा से भी ज्यादा बार देखा गया है।

Exit mobile version