Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

तीन वार्ड में होंगे 46.09 लाख के विकास कार्य , महापौर निर्मल कोसरे ने श्रीफल फोड़कर कराया कार्य प्रारंभ

तीन वार्ड में होंगे 46.09 लाख के विकास कार्य
00 महापौर निर्मल कोसरे ने श्रीफल फोड़कर कराया कार्य प्रारंभ
भिलाई-3 / भिलाई – चरोदा नगर निगम के तीन वार्ड में आज 46.09 लाख रुपए की लागत से होने वाले विकास कार्यों की शुरुआत हुई। महापौर निर्मल कोसरे ने विधिवत पूजा अर्चना के बाद श्रीफल फोड़कर इन कार्यों को गति प्रदान की। कार्य प्रारंभ होने से आम जनमानस की खुशी इस दौरान देखते बनी।
महापौर निर्मल कोसरे ने शुक्रवार को निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 17, 11 एवं 10 में 46.09 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी। श्री कोसरे सबसे पहले शांति नगर वार्ड क्रमांक 17 के श्याम नगर पहुंचे। यहां पर उन्होंने 26.08 लाख रुपए की लागत से बनने वाली आरसीसी नाली का निर्माण कार्य प्रारंभ कराया। इससे पहले एमआईसी सदस्यों की मौजूदगी में पूजा अर्चना के बाद महापौर ने श्रीफल फोड़कर उपस्थित जनसमुदाय को बधाई देते हुए आने वाले दिनों में विकास की गति को तेज करने का आश्वासन दिया।
महापौर निर्मल कोसरे ने वार्ड क्रमांक 11 बिजली नगर के अंतर्गत गतवा तालाब में 8.50 लाख रुपए से पचरीकरण का शुभारंभ किया। इस कार्य से गतवा तालाब पर निस्तारी के लिए निर्भर जनता को काफी सहूलियत होगी। इसी कड़ी में वार्ड क्रमांक 11 शांति पारा में गतवा तालाब से जल निकासी नाली निर्माण कार्य को भी श्रीफल फोड़कर गति प्रदान किया गया। यह कार्य 10.79 लाख रुपए की लागत से पूरा किया जाएगा।
इस अवसर पर एमआईसी सदस्य गण संतोष तिवारी, मनोज डहरिया, संतोषी निषाद, मोहन साहू, दीप्ति वर्मा, देवकुमारी भलावी, पार्षद फिरोज फारुकी, राम खिलावन वर्मा, गुलमोहर वर्मा, प्रेमलता चन्द्राकर, एल्डरमैन राजेश बघेल,बिटावन वर्मा, निगम के उप अभियंता प्रशांत शुक्ला, मुकेश रात्रे, विपिन चन्द्राकर, रीना वर्मा, आशीष वर्मा, विनोद निषाद, डॉली वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री पप्पू चन्द्राकर, युवा कांग्रेस नेता असफाक अहमद, बीएन राजू, इंद्रजीत यादव, युवराज कश्यप आदि उपस्थित थे।

Exit mobile version