Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

तीज मिलन 21 अगस्त को साहू समाज के पदाधिकारी लगे हैं तैयारी में

तहसील साहू संघ  पाटन के तत्वधान में महिला प्रकोष्ठ के नेतृत्व में में 21 अगस्त को तीज मिलन समारोह का आयोजन किया गया है।

रानीतराई /आपको बता दें तहसील साहू संघ पाटन का यह आयोजन प्रथम वर्ष है जिसमें तहसील के पदाधिकारियों का भारी उत्साह दिख रहा है महिला प्रकोष्ठ के द्वारा पांचों परीक्षेत्र में बैठक आयोजित कर स्थानीय महिला प्रकोष्ठ को दिशा निर्देश कर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जानकारी में दे रहे  हैं । तेलीगुंडारा ,असनारा, झीठ,जामगांव आर ,बिल्हरी, परीक्षेत्र में बैठक का दौर जारी है और स्थानीय महिला प्रकोष्ठ के द्वारा तैयारी में जुटे हुए हैं ।

तहसील अध्यक्ष श्री दिनेश साहू महासचिव श्री खेमलाल साहू उपाध्यक्ष गुलाब साहू उपाध्यक्ष श्रीमती सरिता साहू महिला संयोजिका श्रीमती कमलेश्वरी साहू मीडिया प्रभारी श्री किशन हिरवानी लगातार मार्गदर्शन कर जानकारी ले रहे हैं और तैयारी में लगे हुए हैं।

महिला संयोजिका ने बताया कि महिलाओं के द्वारा विभिन्न प्रकार के खेलकूद किया जाना है और तीज क्वीन का भी चयन किया जाएगा सभी महिलाएं तैयारी कर 21 अगस्त को तहसील साहू संघ पाटन में उपस्थिति हो कर  कार्यक्रम सफल बनाएं ।

Exit mobile version