Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

तहसील स्तरीय मानिकपुरी पणिका समाज का वार्षिक अधिवेशन संपन्न

सद्गुरु कबीर दासजी का सिद्धांत प्रासंगिक…आशीष वर्मा

तहसील स्तरीय मानिकपुरी पणिका समाज का वार्षिक अधिवेशन संपन्न।

पाटन।तहसील स्तरीय मानिकपुरी पनिका समाज का वार्षिक अधिवेशन कुर्मी भवन पाटन में आयोजित किया गया।सर्वप्रथम सदगुरु कबीर दास जी की आरती पूजा पश्चात सामाजिक पदाधिकारी ने समाज के विकास एवं उत्थान की परिचर्चा की।द्वितीय पहर के मुख्य अतिथि आशीष वर्मा ओएसडी मुख्यमंत्री थे।विशिष्ट अतिथि अशोक साहू उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग,राजेंद्र साहू अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक,भूपेंद्र कश्यप अध्यक्ष नपं पाटन,महेंद्र वर्मा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस पाटन,देवेंद्र चंद्रवंशी उपाध्यक्ष जप,कमलेश नेताम कोषाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस रहे।

मुख्य अतिथि ओएसडी वर्मा जी ने संत कबीर दास जी की अमृतवाणी का बखान करते हुए मानिकपुरी पनिका समाज के वार्षिक अधिवेशन की बधाई प्रेषित किए।उन्होंने समाज को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।भूपेश सरकार आपके साथ है।
ज़िप उपाध्यक्ष अशोक साहू ने समाज गंगा को प्रणाम करते हुए सत्य की राह हमेशा कठिनाइयों भरा होता है लेकिन जीत हमेशा सत्य की होती है।हम सबको बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कारवान बनाने के लिए प्रयासरत होना चाहिए।

जि.स.के.बैंक दुर्ग अध्यक्ष राजेंद्र साहू ने सामाजिक संदेश देते हुए कबीर साहेब का सिद्धांत प्रासंगिक है।आज भूपेश सरकार सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई है।

सामाजिक पदाधिकारियों ने परिक्षेत्रिय सामाजिक भवन चूलगहन में 15 लाख की स्वीकृति के लिए माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी, ओएसडी आशीष वर्मा, ज़िप उपाध्यक्ष अशोक साहू का धन्यवाद एवं एवं आभार व्यक्त किए।

इस अवसर पर डा ललित मानिकपुरी,रामदास मानिकपुरी, टीकम दास,युवराज साहू,गोपाल देवांगन,राकेश सिन्हा, मिंटू मानिकपुरी, सोमन दास,सुरेंद्र दास मानिकपुरी,हिम्मत दास मानिकपुरी,रोहित बघेल, गोपाल दास मानिकपुरी सहित सामाजिक बंधु एवं महिलाएं उपस्थित थे।

Exit mobile version