Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

तहसील स्तरीय मछुआ सम्मेलन 11 सितंबर को पाटन में

रानीतराई/ ब्लॉक मुख्यालय पाटन में तहसील स्तरीय मछुआ सम्मेलन एवं वार्षिक साधारण सभा का आयोजन 11 सितंबर 2022 दिन रविवार को धीवर धर्मशाला पाटन में आयोजित किया गया है।आपको बता दें इस कार्यक्रम में समस्त मछुआ समितियों के सदस्यों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न होगा ।

उक्त कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री जी के ओ एस डी माननीय आशीष वर्मा जी ,अध्यक्षता देव कुमार निषाद जी सदस्य मछुआ कल्याण बोर्ड रायपुर, श्री अशोक साहू जी उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।

विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री दुर्गा कमलेश नेताम जी जिला पंचायत सदस्य दुर्ग, श्री भूपेंद्र कश्यप जी अध्यक्ष नगर पंचायत पाटन, श्री देवेंद्र चंद्रवंशी जी उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन, श्री दिनेश साहू जी सभापति मछली पालन जनपद पंचायत पाटन, श्री रमन टिकरिहा जी सभापति जनपद पंचायत पाटन ,श्री सुरेश निषाद जी सभापति जनपद पंचायत पाटन ,श्री  फेरहा राम  धीवर जी अध्यक्ष तहसील धीवर समाज  पाटन प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे ।उक्त जानकारी निषाद मछुआ सोसाइटी के अध्यक्ष केजू राम निषाद ने दी है।

Exit mobile version