Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

तहसील साहू संघ पाटन के 99 इकाई में 5 दीपक जलाकर मनाया गया भक्त माता कर्मा की जयंती

तहसील साहू संघ पाटन के कर्मा मंदिर में कर्मा जयंती के पावन पर्व पर महाआरती के साथ हवन पूजन का कार्यक्रम रखा गया।

रिपोर्टर करन साहू छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ पाटन

रानीतराई : तहसील साहू संघ पाटन के आह्वान पर आज भक्त शिरोमणि माता कर्मा के जयंती के अवसर पर सभी पांच  परिक्षेत्र एवं पूरे 99 इकाई के स्थानीय साहू समाज सहित प्रत्येक घर में आज आराध्य देवी मां कर्मा की पूजा अर्चना कर शोभा यात्रा निकाला गया और अपने अपने घर पर पांच द्वीप भी प्रज्वलित साहू समाज के व्यक्तियों के द्वारा किया । कई जगह शामिल हुए तहसील अध्यक्ष सहित तहसील के पदाधिकारी गण एवं समाज के जनप्रतिनिधि गण।

आपको बता दें पापमोचनी एकादशी के दिन भक्त माता कर्मा की जयंती को बहुत ही हर्ष उल्लास के साथ छत्तीसगढ़ प्रदेश के साहू समाज मनाता है और अनेक जगह समाजिक संगठन के तहत बड़ा बड़ा आयोजन किया जाता है कर्मा महोत्सव से लेकर सामूहिक आदर्श विवाह आयोजन किया जाता है और सामाजिक एकता भी दिखाई पड़ता है।

आज तहसील साहू संघ पाटन के अंतर्गत आने वाले सभी इकाइयों में भक्त माता कर्मा की पूजा अर्चना की गई है जिसका कुछ चुनिंदा फोटो छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ आप सब तक शेयर कर रहा है।

Exit mobile version