Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

तहसील साहू संघ पाटन का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न ,पांचो परिक्षेत्र ने साथ में लिया शपथ


तहसील साहू संघ पाटन एवं परिक्षेत्रीय साहू संघ अरसनारा, तेलीगुंडरा, बेल्हारी, झीट, जामगांव आर के नवनिर्वाचित एवं मनोनीत पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह संपन्न।

सभी समाज प्रमुखों ने समाज को एकजुट रहने का और काम करने का आह्वान किया आने वाले समय में 16 एवं 17 अप्रैल को तेलीगुंडरा परीक्षेत्र में कर्मा जयंती महोत्सव एवं सामूहिक आदर्श विवाह को सफल बनाने के लिए जोर शोर से तैयारी करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर उपस्थित मुख्य अतिथि श्रीमति रमशीला साहू जी पूर्व केबिनेट मंत्री छ ग शासन, विशिष्ट अतिथि डॉ दयाराम साहू जी पूर्व विधायक गुंडरदेही, श्री दीपक ताराचंद साहू जी पूर्व अध्यक्ष छ ग हस्तशिल्प बोर्ड, अध्यक्षता श्री यतीश साहू जी कार्यकारी अध्यक्ष जिला साहू संघ दुर्ग, विशेष अतिथिगन श्री नंदलाल साहू जी उपाध्यक्ष जिला साहू संघ दुर्ग, श्री प्रेमलाल साहू जी महासचिव जिला साहू संघ दुर्ग, अशोक साहू जी उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग, श्री चंद्रभूषण साहू जी अध्यक्ष तहसील साहू संघ भिलाई 3, श्री पुसऊ राम साहू नव निर्वाचित अध्यक्ष तहसील साहू संघ दुर्ग ग्रामीण, श्री दयाराम साहू जी उपाध्यक्ष दुर्ग ग्रामीण, श्री शिवकुमार साहू कोशाध्यक्ष भिलाई 3, आयोजक श्री अश्वनी साहू जी पूर्व अध्यक्ष तहसील साहू संघ पाटन एवं समस्त पूर्व पदाधिकारीगण तहसील साहू संघ पाटन, समस्त नवनिर्वाचित एवं मनोनीत तहसील एवं परिक्षेत्र के पदाधिकारीगण, उपस्थित स्थानीय साहू समाज के अध्यक्ष एवं सदस्यगण उपस्थित रहे l तहसील अध्यक्ष श्री दिनेश साहू ने कहां आप सभी की उपस्थिति में भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया आप सबने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया l

सभी प्रकार के कार्य मे अपना कीमती समय समाज को समर्पित करने वाले एक एक महानुभावो का हृदय से वन्दन अभिनंदन करते है l आपका इसी प्रकार का सहयोग और प्रेम तीन वर्षों तक नए पदाधिकारियों को मिलता रहे इसी सहयोग की अपेक्षा लिए पुनः आप सभी का सादर आभार व्यक्त करते है एवं बहुत बहुत धन्यवाद ज्ञापित करते है l

 

Exit mobile version