Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

तहसील निषाद समाज भवन में होगा लाखो के विकास कार्य,मुख्यमंत्री का माना आभार

पाटन तहसील निषाद समाज ने किया मुख्यमंत्री जी का आभार
रानीतराई: पाटन तहसील निषाद समाज भवन में चेकर टाइल्स,किचन शेड और अतरिक्त हाल के निर्माण के लिए 31लाख रुपए की राशि स्वीकृति प्रदान किये हैं जिसके के लिए तहसील निषाद समाज पाटन अध्यक्ष श्री देवकुमार निषाद के नेतृत्व में मुख्यमंत्री निवास भिलाई-3 में पहुँचकर माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी, मुख्यमंत्री के सुपुत्र चैतन्य बघेल जी एवं मुख्यमंत्री OSD श्री आशीष वर्मा जी से भेंट मुलाकात कर सादर आभार व्यक्त किया।

जिसमें पाटन निषाद समाज के पदाधिकारी उपाध्यक्ष युवराज निषाद, संरक्षक सभा राम निषाद,ईश्वर निषाद अध्यक्ष अन्य पिछड़ा वर्ग ब्लॉक जामगांव-आर,नारायण निषाद, चिंता राम, रामानन्द निषाद, टेकसिंह पारकर, विष्णु निषाद एवं पाटन विधानसभा युवा सचिव लक्की,सागर व चेतन प्रमुख रूप से शामिल हुए ।

Exit mobile version