✍️ छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ जिला संवाददाता विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद
गरियाबंद जिला मैनपुर ब्लॉक तहसील कोर्ट अमलीपदर क्षेत्र हाई स्कूल गोहरापदर में विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री आर आर सिंग द्वारा आज दिनाँक 11-06-2022 को विकास खण्ड मैनपुर के सभी संकुल समन्वयकों की बैठक हाई स्कूल गोहरापदर में लिया गया
जिसमें शाला खुलने के पूर्व आवश्यक तैयारी के सम्बन्द्ध में सभी संकुल समन्वयकों को दिशा निर्देश देते हुये बिंदुवार चर्चा करते हुऐ कहा कि 16 जून को शाला प्रवेश उत्सव प्रारंभ होगी।जिसमे आप सभी अपने अपने संकुलों के स्कूलों में आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करें।जिसमें सभी शालाओं में आवश्यक साफ सफाई, रँगरोगन, पेयजलापूर्ति, गणवेश वितरण, पाठ्य पुस्तक वितरण,असफल छात्रवृत्ति ,सायकल वितरण,मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम, शिक्षा गुणवत्ता, शाला प्रवेश उत्सव आदि बिन्दुओ पर विस्तार से बीईओ मैनपुर द्वारा बताया गया
तथा सभी संकुल समन्वयकों से आगामी वर्ष की कार्य योजना क्या होगी इस पर बारी बारी समन्वयकों से राय लिये।जिसमें संकुल समन्वयक बलिराम नेताम ने कहा कि सरकार की सारी योजनाओं को जमीनी स्तर, व बच्चों की शिक्षा गुणवत्ता बेहतर बनाने की ओर ठोस पहल करने की बात रखी।जगजीवन ठाकुर व टेकराम साहू ने सरकार की नवाचार,अंगना म शिक्षा, नवा जतन आदि सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं के संग बेहतर कार्य योजना की अपनी विचार रखें।दिनेश नेताम,भानुप्रताप राठौर,सुभाष पांडे द्वारा आगामी वर्ष की कार्य योजना में संकुल की शिक्षा गुणवत्ता व smc की समन्वय से अच्छे शाला की कल्पनाओं के बारे बताये।इस बैठक में सुभाष पांडे, राजेश दौरा,दिनेश कुमार नेताम,रमेश राजपूत,भानुप्रताप राठौर,किशोर मिश्रा,टिकेंद्र राजपूत,भूषण पांडे,भागीरथी नागेश, नागेंद्र,बली राम नेताम, जगजीवन ठाकुर,तखत राम कश्यप ,पालेश्वर ठाकुर,नरेंद्र दिवान आदि सभी संकुल समन्वयकों की उपस्थिति में शाला खोलने के पूर्व तैयारियों की बैठक सफल रही
