नारियल के पौधे और धान की बालियां की भेंट
किरीट ठक्कर , गरियाबंद। तमिलनाडु प्रदेश से पहुंचे तंजावुर क्षेत्र के 14 किसानों के प्रतिनिधि ने आज शाम सर्किट हाउस गरियाबंद में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सौजन्य मुलाकात की । उन्होंने अपने साथ लाये नारियल के पौधे और पांच प्रकार की धान की प्रजातियां मुख्यमंत्री को भेंट की । कावेरी नदी किसान संगठन के सदस्य सुंदर विमल ने बताया कि यहाँ छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी नीतियों से प्रभावित होकर उनसे मिलने आये हैं। उन्होंने बताया की यहां धान की खरीदी समर्थन मूल्य पर की जा रही है। साथ ही राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से किसानों को प्रति एकड़ बोनस राशि भी दी जा रही है । इससे किसान समृद्ध हो रहे हैं। तमिलनाडु से 500 रुपये ज्यादा प्रति क्विंटल ज्यादा कीमत पर धान खरीद रहे है। इस प्रतिनिधि मंडल में 3 महिला किसान भी है। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को भी 400 रुपये क्विंटल ज्यादा दे रहे हैं। जो देश मे सबसे ज्यादा है।
